फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50 से ज्यादा फिल्में कर चुका ये एक्टर आज है इतना बदहाल, बेटी को देने के लिए नहीं है फूटी कौड़ी...

Mon, 13 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com, Presented by: आनंद
amarujala.com, Presented by: आनंद Updated Mon, 13 Nov 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
actor Deepak Tijori wife shivani tomar demanding 1 lakh for her daughter maintenance
Deepak Tijori
आमिर खान की फिल्म  'जो जीता वही सिंकदर' के कलाकार दीपक तीजोरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी परेशानी बढ़ाने वाला कोई और नहीं खुद उनकी पत्नी शिवानी तोमर हैं। शिवानी ने दीपक से 1 लाख रूपए प्रति माह की मांग की है। 
actor Deepak Tijori wife shivani tomar demanding 1 lakh for her daughter maintenance
एक्टर दीपक तिजोरी कुछ वक्त पहले सुर्खियों में आए थे जब उनकी पत्नी शिवानी ने उन्हें उनके गोरेगांव स्थित घर से निकाल दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपक की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज करवाया है।

स्पॉटब्वॉय में छपी खबर के अनुसार ये मामला मुंबई के बोरिवली कोर्ट में चल रहा है। आपको बता दें कि दीपक और शिवानी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शिवानी ने दीपक को अपने गोरेगांव स्थित 4 बीएचके फ्लैट से निकाल दिया था। साथ ही तलाक फाइल कर मुआवजे की भी मांग की थी। तब जाकर दीपक को पता चला था कि कानूनी तौर पर शिवानी उनकी पत्नी है ही नहीं क्योंकि उन्होंने अपने पहले पति को अभी तक तलाक नहीं दिया है।
actor Deepak Tijori wife shivani tomar demanding 1 lakh for her daughter maintenance
खबरें थीं कि शिवानी दीपक को घर में घुसने तक की इजाजत नहीं देती थीं। दीपको घर में केवल एक ही कमरा इस्तेमाल करते थे। और तो और, शिवानी ने घर के नौकरों को सख्त हिदायत दी थी कि वो दीपक को ना ही खाना बनाकर देंगे और ना ही उनका कमरा साफ करेंगे। इसलिए दीपक ज्यादातर अपने दोस्तों के घर या तो पीजी में रहते थे। शिवानी का दीपक पर आरोप था कि उनका एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर चल रहा है जो उम्र में उनसे काफी छोटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
actor Deepak Tijori wife shivani tomar demanding 1 lakh for her daughter maintenance
फिल्म इंडस्ट्री में कहीं भी काम न मिलने के कारण दीपक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पत्नी की मांग के अनुसार दीपक को अपनी 20 साल की बेटी समारा की देखभाल के लिए 40,000 प्रति माह देने है। आपको बता दें कि दीपक ने आमिर खान सहित अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार के साथ काम किया है। मगर आज के समय में उनको काम देने वाला कोई नहीं है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed