फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक गाने से रातों रात हिट हुआ था ये एक्टर, पहली फिल्म में बनारस का लड़का बन बॉलीवुड में मचाई थी धूम

Sun, 28 Jul 2019 11:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 28 Jul 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
actor dhanush birthday special here some unknown facts
raanjhanaa - फोटो : social media

एक्टर धनुष को 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से रातों रात पॉपुलरिटी मिली थी। साल 2011 में रिलीज हुए इस गाने को धनुष ने अपनी आवाज में गाया था। उस वक्त यह गाना भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला गाना था। इस गाने के 2 साल बाद धनुष ने बॉलीवुड में एंट्री की। 28 जुलाई 1983 को जन्मे धनुष के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से।

actor dhanush birthday special here some unknown facts
Raanjhanaa - फोटो : file photo

धनुष के असली नाम के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका पूरा नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। साल 2002 में धनुष ने तमिल फिल्म थुल्लोवदो इलीमाई से डेब्यू किया। फिल्म में धनुष के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई लेकिन धनुष के बारे में हिंदी क्षेत्र के लोग तब तक नहीं जानते थे। साल 2013 में आनंद एल राय ने फिल्म रांझणा में उन्हें कास्ट किया।

actor dhanush birthday special here some unknown facts
Raanjhanaa - फोटो : social media

फिल्म में धनुष ने बनारस के रहने वाले एक लड़के कुंदन का किरदार निभाया था। दक्षिण भाषी क्षेत्र के होने के बावजूद धनुष की एक्टिंग देख सभी उन्हें बनारस का ही समझ बैठे। फिल्म में धनुष ने कुंदन का किरदार निभाया था। रांझणा में सोनम कपूर ने जोया नाम की लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म के अंत में जोया के प्यार में वो अपनी जान दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor dhanush birthday special here some unknown facts
Dhanush - फोटो : file photo

धनुष की दूसरी हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ शमिताभ थी। फिल्म में धनुष का किरदार बोल नहीं सकता था ऐसे में अमिताभ बच्चन उनकी आवाज बनते हैं। फिल्म में धनुष की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन
actor dhanush birthday special here some unknown facts
Dhanush and Rajnikanth - फोटो : social media

धनुष साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। धनुष ने साल 2004 में ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। दरअसल धनुष की बहन, ऐश्वर्या की अच्छी दोस्त थीं। दोनों के मिलने पर जब मीडिया में अफेयर की खबरें छपने लगीं तो उनके परिवारों ने इस बारे में सोचा और फिर शादी का एलान कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed