सब्सक्राइब करें

हिंदी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री थीं देविका रानी, पर्दे पर पहला किसिंग सीन देकर मचाया था तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 27 Feb 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
actor-producer Devika Rani was truly the First Lady of Indian cinema
Devika rani - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की पहली स्टार अभिनेत्री देविका रानी को कहा जाता है। उस दौर में जब लड़कियों को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी, तब उन्होंने अभिनेत्री बनकर लड़कियों के लिए नए रास्ते खोले थे। देविका नौ साल की उम्र में ही शिक्षा हासिल करने के लिए इंग्लैंड गईं। वहीं रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में एक्टिंग की पढ़ाई की। देविका को उन चंद शख्सियतों में से एक माना जाता है जिन्होंने इंडियन सिनेमा को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर ले जाने का काम किया।



देविका रानी अपने 10 साल के करियर में हिन्दी सिनेमा को नई ऊंचाईयों तक ले गईं। देविका रानी का जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में हुआ था जबकि उन्होंने 9 मार्च 1994 को इस दुनिया को छोड़ दिया। उनकी एक्टिंग स्टाइल की तुलना ग्रेटा गार्बो से भी की गई। जिस कारण उन्हें ‘इंडियन गार्बो’ जैसे कॉम्प्लिमेंट भी दिए गए। दूसरी तरफ उन्हें अपने गर्म स्वभाव के लिए ‘ड्रैगन लेडी’ भी कहा गया।

Trending Videos
actor-producer Devika Rani was truly the First Lady of Indian cinema
साड़ी पहनी अभिनेत्री देविका रानी का डाक टिकट - फोटो : Amar Ujala

इसी बीच उनकी मुलाकात प्रसिद्ध निर्माता हिमांशु राय से हुई। हिमांशु देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि साल 1933 में उन्होंने देविका को अपनी फिल्म 'कर्म' में काम देने की पेशकश की, जिसे देविका ने स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor-producer Devika Rani was truly the First Lady of Indian cinema
Devika Rani

यह किसी भारतीय द्वारा बनी पहली अंग्रेजी बोलने वाली फिल्म थी। यही नहीं देविका रानी हिंदी सिनेमा में पहली किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस बनीं जो 4 मिनट लंबा सीन था। इस सीन के बाद देविका की काफी आलोचना हुई और फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया। बाद में हिमांशु ने देविका से शादी कर ली।

actor-producer Devika Rani was truly the First Lady of Indian cinema
अभिनेत्री देविका रानी - फोटो : Self

1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’ में देविका रानी ने एक दलित लड़की का दर्द बड़े पर्दे पर बखूबी उकेरा। देविका रानी गाती भी काफी अच्छा थीं। ‘अछूत कन्या’ का एक गाना खुद देविका ने गाया। देविका ने पति के साथ मिलकर बॉम्बे टॉकीज नाम का स्टूडियो बनाया, जिसके बैनर तले कई सुपर हिट फिल्में आईं। अशोक कुमार, दिलीप कुमार, मधुबाला और राज कपूर जैसे सितारों का करियर उनके हाथों परवान चढ़ा। दिलीप कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय देविका को ही दिया जाता है।

विज्ञापन
actor-producer Devika Rani was truly the First Lady of Indian cinema
devika rani

1970 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत हुई। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड है। इसकी पहली विजेता देविका रानी बनीं। इसके अलावा देविका रानी फिल्म इंडस्ट्री की प्रथम महिला बनीं जिन्हें पद्मश्री से नवाजा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed