बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अपनी मां अमृता सिंह के साथ अमजेर शरीफ दरगाह पहुंचीं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में सारा और उनकी मां अमृता एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। दोनों के अंदाज पर फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रहा है। सारा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में सारा ने हरे रंग का कुर्ता पहना है, जिस के साथ सफेद और गुलाबी रंग लखनवी चिकनकरी वर्क किया गया है।
सारा अली खान मां अमृता सिंह संग पहुंचीं अजमेर शरीफ, फोटो साझा कर लिखा-जुम्मा मुबारक
वहीं, अमृता सिंह भी हरे रंग के आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों ने मास्क भी पहना है। सारा ने इस तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जुम्मा मुबारक।' सारा के इस पोस्ट को विक्की कौशल, कटरीना कैफ, इसाबेल कैफ, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी समेत कई सितारों लाइक किया है।
बता दें कि बॉलीवुड सारा अली खान अपनी मां के काफी नजदीक हैं। यह बात सारा कई बार कह चुकी हैं। बीते दिनों अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर सारा ने एक बार फिर से दोहराया। सारा ने कहा कि वह चाहती हैं कि जिंदगी भर मां के साथ ही रहें।
सारा और अमृता की बात करें तो दोनों एक दूसरे के करीब हैं और एक दूसरे का साथ पसंद करती हैं। मां-बेटी के बीच की केमिस्ट्री शानदार है। अक्सर दोनों साथ में हॉलिडे पर भी जाती हैं। सारा इंस्टाग्राम पर मां संग फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं।
सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं, और यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। सारा अली खान की अगली फिल्म 'अतरंगी रे' है, जिसमें वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी। सारा अली खान के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत उनके अपोजिट रोल में थे। इसके बाद सारा फिल्म सिंबा, लव आजकल और कुली नंबर वन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।