फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर की वजह से अमिताभ की जान पर बन आई थी, सालों तक नहीं मिला था काम

Wed, 02 Aug 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 02 Aug 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Actor Puneet Issar didn't get any work post 'Coolie' accident with Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
साल 1982...सांस बंदे होने को थीं, लेकिन फैंस की प्रार्थना ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बचा लिया था...ये बात है फिल्म 'कुली' के दौरान की। आज ही के दिन करीब 35 साल पहले अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी।
Actor Puneet Issar didn't get any work post 'Coolie' accident with Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
सेट के दौरान एक फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा उनके पेट में जोर से लगा और उन्हें गहरी चोट आई। ये चोट किस कदर गहरी थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वो अमिताभ बच्चन की जिंदगी और मौत का सवाल बन गई थी।

अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में विलेन बना दिया।
Actor Puneet Issar didn't get any work post 'Coolie' accident with Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
दरअसल 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था। शूट के दौरान पुनीत को अमिताभ के पेट में कुछ पंच मारने थे जो दिखावटी थे। जैसे ही शूट शुरू हुआ और पुनीत इस्सर ने अमिताभ को उठाकर टेबल पर फेंका, अमिताभ ने पल्टी मारी और वो टेबल से गिर गए। इसी दौरान अमिताभ को पेट में गहरी चोट लगी और उन्होंने कहा, 'मुझे लग गई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Puneet Issar didn't get any work post 'Coolie' accident with Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
इस घटना के बाद करीब 72 घंटों तक अमिताभ को ऑपरेट नहीं किया गया जिसकी वजह से अमिताभ की परेशानी और बढ़ गई। जब अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उनकी जिंदगी और मौत से लड़ाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
Actor Puneet Issar didn't get any work post 'Coolie' accident with Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
एक तरफ अमिताभ की अस्पताल में जद्दोजहद जारी थी तो दूसरी तरफ पुनीत इस्सर इस शर्मिंदगी में मरे जा रहे थे कि उनकी वजह से अमिताभ की जिंदगी पर आंच आ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed