फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ का दाहिना हाथ माना जाता था ये एक्टर, कंगाल होने की वजह से हो गई थी ऐसी हालत

Tue, 01 Aug 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 01 Aug 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Actor Ram Sethi Amitabh Bachchan's sidekick in films, struggle and success
राम सेठी
जिस तरह मयूर राज वर्मा अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाने के लिए हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद हुआ करते थे उसी तरह एक और ऐसा एक्टर रहा जिसे अमिताभ की साइडकिक यानि पक्के दोस्त के तौर पर फिल्मों में साइन किया जाता था। ये हैं एक्टर राम सेठी।
Actor Ram Sethi Amitabh Bachchan's sidekick in films, struggle and success
राम सेठी
नाम सुनकर भले ही आपको वो एक्टर याद ना आए लेकिन चेहरा देख आपको जरूर वो हंसमुख चेहरा याद आ जाएगा जिसने ना जाने कितनी ही फिल्मों में अमिताभ के यार का रोल निभाया। फिर चाहे वो 'याराना' हो, 'नमक हलाल' हो, 'कालिया' हो, 'लावारिस' या फिर 'मुकद्दर का सिकंदर'...हर किरदार को राम सेठी ने यादगार बना दिया।
Actor Ram Sethi Amitabh Bachchan's sidekick in films, struggle and success
राम सेठी
राम सेठी वैसे तो कई सालों से फिल्मों में काम कर रहे थे लेकिन फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' ने उनके करियर की दिशा ही मोड़ दी। इस फिल्म में प्यारेलाल का निभाया किरदार इस कदर मशहूर हुआ कि राम सेठी जहां भी जाते लोग उन्हें प्यारेलाल, प्यारेलाल कहकर पुकारते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ram Sethi Amitabh Bachchan's sidekick in films, struggle and success
राम सेठी
इस किरदार के बाद सफलता और फिल्मों के मिलने का कारवां जो शुरू हुआ वो चलता ही गया और राम सेठी दिनोंदिन स्टारडम की सीढ़ियां चढ़ने लगे। 'मुकद्दर का सिकंदर' प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट की थी और इस फिल्म के बाद अमिताभ और राम सेठी की जोड़ी उनकी पसंदीदा जोड़ी बन गई। अब तो प्रकाश मेहरा अपनी हर फिल्म में राम सेठी को भी लेने लगे। यही वजह रही कि उनकी अमिताभ स्टारर फिल्मों में राम सेठी भी नजर आते हैं।
विज्ञापन
Actor Ram Sethi Amitabh Bachchan's sidekick in films, struggle and success
राम सेठी
एक्टिंग के अलावा राम सेठी ने डायरेक्शन की बारीकियां भी सीखीं। एक्टिंग से फारिग होकर वो प्रकाश मेहरा को असिस्ट भी करते। उन्होंने स्मिता पाटिल और शशि कपूर को लेकर 'घुंघरू' नाम से एक फिल्म में डायरेक्ट की। इस फिल्म के लिए राम सेठी अपने दोस्त अमिताभ को लेना चाहते थे, लेकिन 'कुली' के दौरान एक्सीडेंट होने की वजह से अमिताभ उस फिल्म में काम नहीं कर पाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed