सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा की इस आदत पर फिदा हो गईं थी शिल्पा शेट्टी, सगाई में मिली थी 3 करोड़ की अंगूठी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 07 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Actor Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra love Story
shilpa shetty, Raj kundra - फोटो : Self

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। एक जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं शिल्पा का कभी अक्षय कुमार के साथ अफेयर था। कहा यह भी गया था कि शिल्पा, अक्षय से शादी कर लेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली। शिल्पा के जन्मदिन पर आइए बताते हैं आपको कैसे शुरू हुई शिल्पा और राज कुंद्रा की लव स्टोरी।

Trending Videos
Actor Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra love Story
shilpa shetty raj kundra - फोटो : twitter
जब राज की पहली पत्नी ने शिल्पा पर लगाया था घर तोड़ने का आरोप
शिल्पा और राज कुंद्रा ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। मुंबई के नजदीक खंडाला में शिल्पा की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। शिल्पा ने अपनी शादी पर डिजाइनर तरुण तहिलयानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। चूंकि राज पहले से शादीशुदा थे इसलिए राज की पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर घर तोड़ने का आरोप लगा कर उस वक्त काफी हंगामा मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra love Story
Shilpa Shetty, Raj Kundra - फोटो : instagram
लंदन में हुई थी मुलाकात
शिल्पा की राज कुंद्रा से मुलाकात साल 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद हुई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। उस समय शिल्पा एक परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन कर रही थीं। राज ने इस ब्रांड के प्रमोशन में शिल्पा की मदद की थी। इसी दौरान दोनों करीब आए। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। शिल्पा को राज का फ्रेंडली नेचर बेहद पसंद आया और वो उन्हें दिल ही दिल में चाहने लगीं।
Actor Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra love Story
Shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
जब 3 करोड़ रुपये की अंगूठी पहन मीडिया के सामने आई थीं शिल्पा
सगाई में राज ने शिल्पा को 3 करोड़ रुपये की अंगूठी पहनाई थी जो लंदन से लाई गई थी। सगाई के बाद शिल्पा ने मीडिया को वो अंगूठी दिखाई भी थी। इस सगाई की रोचक बात ये भी रही कि शिल्पा ने अपनी छोटी बहन शमिता की गैरहाजिरी में सगाई की थी। क्योंकि शमिता उस समय टीवी शो 'बिग बॉस-3' के घर में थीं।
विज्ञापन
Actor Shilpa Shetty and her businessman husband Raj Kundra love Story
Shilpa Shetty with son - फोटो : instagram
पहली मैरिज एनिवर्सरी पर शिल्पा को गिफ्ट में मिला था 50 करोड़ का अपार्टमेंट
राज कुंद्रा ने शादी की पहली सालगिरह पर शिल्पा को दुबई में बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड में भी शिल्पा और राज का एक बंगला है। इस बंगले की कीमत 51 करोड़ रुपए है। शिल्पा को मुंबई में एक सी-फेसिंग विला भी गिफ्ट में मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed