फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Friday: सिर्फ 'भारत' और 'एक्स मैन' नहीं, वीकेंड में इन फिल्मों को भी कर सकते हैं एन्जॉय

Fri, 07 Jun 2019 07:14 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 07 Jun 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Filmy Friday Bharat X Men Dark Phoenix GodZilla 2 Aladdin De De pyaar De are Weekend Plan
Filmy Friday- एक्स मैन: डार्क फीनिक्स और भारत का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार फ्राइडे आ गया है यानी वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आप जरूर सोच रहे होंगे कि इस बार अपने वीकेंड में क्या कुछ खास किया जाए। गर्म मौसम का मिजाज देखते हुए कहीं आउटिंग से अच्छा है कि फिल्म देख लिया जाए। तो फिल्मी फ्राइडे कॉलम में आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 फिल्में जो आपके वीकेंड को और भी मजेदार बना सकती हैं। 
Filmy Friday Bharat X Men Dark Phoenix GodZilla 2 Aladdin De De pyaar De are Weekend Plan
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
भारत
दरअसल ईद के खास मौक पर सलमान खान की फिल्म भारत शुक्रवार के पहले ही रिलीज कर दी गई है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही हैं। फिल्म एक शख्स के साथ एक देश के आगे बढ़ने की कहानी है। फिल्म में सलमान खान के कई लुक्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि रिलीज के पहले ही दिन भारत ने 42.30 करोड़ रुपए की कमाई की है।
Filmy Friday Bharat X Men Dark Phoenix GodZilla 2 Aladdin De De pyaar De are Weekend Plan
एक्स मैन: डार्क फीनिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स मैन: डार्क फीनिक्स
एक्स मैन सीरीज का ही पार्ट है एक्स मैन डार्क फीनिक्स। बता दें कि फिल्म साइंस फिक्शन और एक्शन फिल्म है। फिल्म में इस बार जीन ग्रे किरदार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सीरीज की पुरानी फिल्मों में वुलवरीन लीड किरदार था। बता दें कि जीन ग्रे का किरदार सोफी टरनर निभा रही हैं। हालांकि अगर आपने इस सीरीज की पुरानी फिल्में नहीं देखी हैं तो आपको इस फिल्म से पहले वो देखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Friday Bharat X Men Dark Phoenix GodZilla 2 Aladdin De De pyaar De are Weekend Plan
गॉडजिला 2: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
गॉडजिला 2: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स
गॉडजिला सीरीज की ही फिल्म का अगला हिस्सा है गॉडजिला 2: किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स। हालांकि इस फिल्म को देखने के लिए आपको पुरानी फिल्में देखा हुआ होना जरूरी नहीं हैं। फिल्म 29 मई को रिलीज हुई थी, लेकिन बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज की पहली फिल्म 1953 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Filmy Friday Bharat X Men Dark Phoenix GodZilla 2 Aladdin De De pyaar De are Weekend Plan
अलादीन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अलादीन
24 मई 2019 को रिलीज हुई अलादीन फिल्म भी इस वीकेंड के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। बता दें कि अलादीन एक फेंटेसी फिल्म है। फिल्म में चिराग और अलादीन की मशहूर कहानी को बताया गया है। विल स्मिथ ने फ़िल्म में चिराग़ के जिन्न या जिनी का किरदार निभाया है। मेना मसूद अलादीन और नाओमी स्कॉट प्रिसेंस जैस्मीन के रोल में हैं। फ़िल्म को जाने-माने फ़िल्ममेकर गाय रिची ने डायरेक्ट किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed