सब्सक्राइब करें

बाहुबली के बाद परदे पर नया इतिहास रचेंगे राजामौली, सिर्फ एक्शन सीक्वेंस पर खर्च होंगे 45 करोड़ रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 07 Jun 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli spend 45 crore action sequence of RRR nt rama rao ajay devgan
rrr

आमतौर हिंदी सिनेमा बड़े सितारों मसलन अक्षय कुमार और अजय देवगन आदि की ड्रामा फिल्में 25 से 50 करोड़ रुपये के बीच बन जाती हैं। फिल्म में खान सितारे न हों तो इतना बजट किसी हिंदी फिल्म के लिए अच्छा बजट माना जाता है, लेकिन अगर आपको पता चले कि किसी फिल्म के सिर्फ एक एक्शन सीक्वेंस का बजट ही 45 करोड़ रुपये हो तो जाहिर है ये चौंकने वाली बात होगी।

Trending Videos
SS Rajamouli spend 45 crore action sequence of RRR nt rama rao ajay devgan
SS Rajamouli

लेकिन, बाहुबली सीरीज जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके निर्देशक एस एस राजामौली की यूएसपी ही दर्शकों को चौंकाना है। अगले साल 30 जुलाई को रिलीज होने जा रही उनकी अगली फिल्म आर आर आर के एक एक्शन सीन की तैयारी वह पिछले छह महीने से करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli spend 45 crore action sequence of RRR nt rama rao ajay devgan
RRR - फोटो : social media

फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में ही शुरू हो चुकी है। शूटिंग के तीन शेड्यूल खत्म होने के बाद राजामौली अब फिल्म का विशालकाय एक्शन सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं। सैकड़ों फाइटर्स के साथ छह महीने से प्री-विजुअलाइजेशन और ट्रेनिंग पर मेहनत करते रहे राजामौली अब खुद को एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिय तैयार मान रहे हैं। 

SS Rajamouli spend 45 crore action sequence of RRR nt rama rao ajay devgan
RRR - फोटो : instagram

सूत्रों  के मुताबिक इस एक्शन सीक्वेंस को दो महीने के स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में फिल्माया जाएगा। जिसमें फिल्म के दोनों मुख्य अभिनेता दो हजार फाइटर्स के साथ इस एक्शन सीक्वेंस को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। अकेले इस एक्शन सीक्वेंस का बजट 45 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
SS Rajamouli spend 45 crore action sequence of RRR nt rama rao ajay devgan
rrr

फिल्म आर आर आर में एन टी रामाराव जूनियर और राम चरन के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पटकथा बाहुबली सीरीज लिखने वाले राजामौली के पिता के वी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed