देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर मीम्स बन रहे हैं और सरकार की आलोचना की जा रही है। अब 'रंग दे बसंती' फेम अभिनेता सिद्धार्थ ने एक ट्वीट कर वित्त मंत्री पर तंज कसा है।
‘रंग दे बसंती’ फेम अभिनेता सिद्धार्थ ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर किया ट्वीट, वित्त मंत्री पर कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ ट्विटर पर अपने बेबाक बयानों की वजह से जाने जाते हैं और खुलकर अपनी राय रखते हैं। दरअसल मशहूर वकील प्रशात भूषण ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें निर्मला सीतारमण के दो बयानों की तुलना की गई है। 2013 में जब कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल के दाम बढ़ने पर निर्मला सीतारमण ने सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं हाल ही उन्होंने कहा कि तेल के दाम बढ़ने की वजह तेल कंपनियां हैं। प्रशांत भूषण के इसी ट्वीट पर सिद्धार्थ ने प्रतिक्रिया दी।
सिद्धार्थ लिखते हैं कि ‘मामी, जो भी यकीन करती हैं उसके मुताबिक ढल जाती हैं। न प्याज, न याददाश्त, ना सिद्धांत। मामी रॉक्स।‘
Maami is next level flexible in her belief system. No onions, no memory, no principles. Maami rocks! https://t.co/4WZ791m1HV
निर्मला सीतारमण ने क्या कहा था
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'यह एक ऐसा मुद्दा है जिसमें कीमत में कटौती के अलावा कोई भी उत्तर जनता को संतुष्ट नहीं कर पाएगा। इसलिए वास्तविकता सामने लाने के लिए मैं जो भी कहूं, उससे लोग यही कहेंगे कि मैं उत्तर देने से बच रही हूं। इसलिए मैंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है। सरकार का पेट्रोल की कीमत पर कोई नियंत्रण नहीं है, तेल कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती हैं, रिफाइन करती हैं और वितरित करती हैं। इसलिए यह एक बड़ा धर्मसंकट है।‘
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय सिद्धार्थ
सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हिंदी फिल्मों के दर्शक रंग दे बसंती से जानते हैं। वह 2019 में वेब सीरीज लैला में नजर आए थे। इसके अलावा सिद्धार्थ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनकी आने वाली फिल्में इंडियन 2, नवरस और महासमुद्रम हैं।