बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की बहुत मदद की और आज भी यह सिलसिला जारी है। सोनू उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लोग रील नहीं रियल लाइफ हीरो मानते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो यह दर्शाता है कि करोड़ों कमाने के बाद भी वह जमीन से जुड़े हुए हैं।
Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, वीडियो देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता ट्रेन की खिड़की के पास बैठे हैं और बाहर की तरफ देख रहे हैं। इस दौरान अभिनेता गहरी सोच में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी एक सफर है...अच्छे से यात्रा करें।'
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बताया प्रियंका चौधरी का पूरा माइंड गेम, फैंस के बीच खोल दी सारी पोल
View this post on Instagram
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अभिनेता की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रियल हीरो।' दूसरे यूजर ने लिखा,'सर आप बहुत अच्छे इंसान हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।
Sunny Leone: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू आखिरी बार फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। वहीं, उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही शिव आचार्य की फिल्म कोरताला में नजर आएंगे।
IFFI 2022: देश भर से चुने गए 75 युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मणिरत्नम करेंगे बेस्ट का चयन