बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के छोटे बेटे विवान शाह का आज जन्मदिन है। पेशे से एक्टर विवान आज 32 साल के हो गए हैं। उनका जन्म अभिनेता नसीरुद्दीन और रत्ना पाठक शाह के घर 11 जनवरी 1990 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं अनके बारे में कुछ रोचक बातें-
Vivaan Shah Birthday: ‘सात खून माफ’ से विवान शाह शुरू किया था करियर, पिता नसीरुद्दीन शाह की तरह हिट नहीं रहा फिल्मी करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल की उम्र में पहली फिल्म
अपने पिता की ही तरह विवान भी संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक विशाल भारद्वाज की 2011 में आई थ्रिलर फिल्म 'सात खून माफ' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने प्रियंका जैसी काबिल अभिनेत्री के साथ काम करके अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया था। इसके बाद दो साल के अंतराल के बाद उनकी दूसरी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' रिलीज हुई थी।
भाई के साथ हैं अच्छे रिश्ते
विवान अपने घर में छोटे हैं तो उनके रिश्ते सबसे अच्छे हैं। विवान अपने बड़े भाई इमाद शाह के बेहद करीब हैं। दोनों एक ही तरह का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। विवान की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो देहरादून के मशहूर स्कूल 'द दून स्कूल' से उन्होंने पढ़ाई की है।
शाहिद कपूर भी है उनके भाई
विवान शाहिद कपूर और इशान खट्टर के कजिन हैं, ये तीनों आपस में भाई लगते हैं। ये बात थोड़ी हैरान करती है लेकिन रत्ना पाठक और सुप्रिया पाठक दोनों सगी बहने हैं। सुप्रिया पाठक शाहिद के पिता पंकज कपूर की पत्नी हैं, इस तरह ये आपस में भाई का रिश्ता शेयर करते हैं।
अक्षरा हासन को कर रहे हैं डेट?
विवान शाह और अभिनेता कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन काफी करीबी दोस्त हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है। कुछ वक्त पहले दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों ने अब तक इस रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।