फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: ‘तड़प’ से पहले इन फिल्मों में अभिनेताओं ने निभाया सिरफिरे आशिक का किरदार, एक्टिंग देख कांप उठे थे दर्शक

Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 03 Dec 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Actors played the character of Sirfire Aashiq in films like Tadap, Kabir Khan, Darr
बॉलीवुड फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

ये कहावत तो हर किसी को पता है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं, जिसमें वही दिखाया जाता है, जो आपके आसपास चल रहा होता है। लेकिन इस कहावत से अलग कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाते हैं। कभी इनकी कहानी लोगों को हैरान कर देती है, तो कभी किरदारों की दमदार एक्टिंग दर्शकों को अपना दीवाना बना देती है। फिल्मों में सिरफिरे आशिक की कहानी भी दिखाई गई है, जिसने हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ी है।



अभिनेताओं ने निभाया सिरफिरे आशिक का किरदार
 
हाल ही में, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में एक सिरफिरे आशिक की कहानी दिखाई गई है और ये दमदार किरदार अहान शेट्टी निभाते नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार में मर मिटने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म ने बॉलीवुड के उन फिल्मों की याद को ताजा कर दिया, जिसमें अभिनेता प्यार में पागल नजर आए हैं। इसमें कबीर सिंह से लेकर डर जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए आपको ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं।

Actors played the character of Sirfire Aashiq in films like Tadap, Kabir Khan, Darr

कबीर सिंह
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर ने गुस्सैल और प्यार में पागल एक डॉक्टर का किरदार निभाया था, जो कियारा आडवाणी का दीवाना था। इस फिल्म में शाहिद कपूर के सिरफिरे आशिक के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया।

Actors played the character of Sirfire Aashiq in films like Tadap, Kabir Khan, Darr

आशिकी 2
आदित्य रॉय ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' में एक सिरफिरे आशिक की भूमिका निभाई थी, जो अपनी कमियों की वजह से जिंदगी के सामने हार मान लेता है। इस फिल्म में आदित्य रॉय के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors played the character of Sirfire Aashiq in films like Tadap, Kabir Khan, Darr

धड़कन
सुनील शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ भी इसी लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी ने एक पागल प्रेमी की भूमिका निभाई थी, जो एक अमीर लड़की यानी शिल्पा शेट्टी से प्यार करता है। इतना ही नहीं, वह अपने प्यार को पाने के लिए कड़ी मेहनत करके अमीर भी बन जाता है।

विज्ञापन
Actors played the character of Sirfire Aashiq in films like Tadap, Kabir Khan, Darr
देवदास  - फोटो : Social Media

देवदास
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ को हर किसी ने देखा होगा। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की दमदार एक्टिंग ने फैंस को हैरान कर दिया। इस फिल्म में अमीर लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो गरीब और निम्न जाति की लड़की से प्यार करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed