{"_id":"67c3db20d0d2deb054001611","slug":"actors-who-have-been-in-controversy-tamannaah-bhatia-shreyas-talpade-arshad-warsi-kapil-sharma-hina-khan-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs Controversy: तमन्ना भाटिया से लेकर कपिल शर्मा तक कंट्रोवर्सी में आया नाम, ये नामी कलाकार भी रहे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celebs Controversy: तमन्ना भाटिया से लेकर कपिल शर्मा तक कंट्रोवर्सी में आया नाम, ये नामी कलाकार भी रहे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:20 AM IST
सार
पिछले कुछ सालों में कई नामी एक्टर्स का नाम कुछ स्कैम, कंट्रोवर्सी में सुनाई दिया है। क्या सच में ये सेलिब्रिटीज इन चीजों में शामिल रहे? या मामला कुछ और ही निकला? जानिए, किस एक्ट्रेस, एक्टर का नाम किसी स्कैम और कंट्रोवर्सी से जुड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
सेलिब्रिटीज से जुड़ी कंट्रोवर्सी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में तमन्ना भाटिया को लेकर एक खबर सामने आई कि एक्ट्रेस से पुडुचेरी की साइबर क्राइम पुलिस पूछताछ करेगी। यह पूछताछ एक धोखाधड़ी मामले को लेकर होगी। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि किसी सेलिब्रिटी का नाम किसी तरह की कंट्रोवर्सी और स्कैम में आया हो। पहले भी कुछ सेलिब्रिटी के साथ ऐसा हो चुका है। जानिए, कौन हैं वो सेलिब्रिटी और क्या वे सच में इन चीजों में शामिल हैं या नहीं?
तमन्ना भाटिया
कुछ समय पहले पुडुचेरी पुलिस ने तमिलनाडु में एक क्रिप्टो करेंसी की धोखाधड़ी करने वाले गैंग को पकड़ा है। इसी मामले को लेकर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से भी पूछताछ होनी है। लेकिन तमन्ना की टीम की तरफ से कहा गया कि ये खबर बिल्कुल गलत है और झूठी खबर फैलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
3 of 5
श्रेयस तलपदे, आलोक नाथ
- फोटो : एक्स
श्रेयस तलपदे-आलोक नाथ
कुछ दिनों पहले लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों में एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे का नाम भी शामिल हैं। एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये ठगे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर आलोक नाथ और श्रेयस तलपदे ने इस कोऑपरेटिव सोसाइटी की निवेश योजनाओं का प्रचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अरशद वारसी
दो साल पहले सेबी (SEBI) ने एक्टर अरशद वारसी पर शेयर मार्केट में कारोबार करने पर बैन लगाया। यह फैसला सेबी ने इसलिए उठाया क्योंकि किसी कंपनी के शेयरों को खरीदने का भाम्रक सुझाव वीडियो बनाकर दिया जा रहा है, इन वीडियो में अरशद वारसी भी दिखे थे। भाम्रक जानकारी के कारण कुछ निवेशकों को करोड़ाें रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@kapilsharma
कपिल शर्मा
पिछले साल महादेव बैटिंग एप से जुड़े सौरभ चंद्राकर को ईडी ने गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति सट्टेबाजी वाला एप चलाता था। इस केस में छानबीन, पूछताछ के दौरान कुछ सेलिब्रिटी को भी ईडी ने समन भेजा, पूछताछ लिए आने को कहा। दरअसल, महादेव बैटिंग एप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ने साल 2023 में दुबई में 200 करोड़ रुपये खर्च करके शादी की, इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।इन्हीं सेलिब्रिटी से भी ईडी कुछ पूछताछ करना चाहती थी तो उन्हें समन गए। इस लिस्ट में कपिल शर्मा, हिना खान जैसे कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।