{"_id":"5c6baa7abdec2273a1356d9b","slug":"actress-adhiti-files-complaint-against-tamil-actor-abi-saravanan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स बॉयफ्रेंड के पिता ने लगाया था अपहरण का आरोप, बदले में तमिल एक्ट्रेस अदिति ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्स बॉयफ्रेंड के पिता ने लगाया था अपहरण का आरोप, बदले में तमिल एक्ट्रेस अदिति ने दर्ज कराई शिकायत
तमिल एक्ट्रेस अदिति मेनन ने अभिनेता अबी सरवनन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल कुछ दिनों पहले अबी सरवनन ने अदिति पर उन्हें उनके घर से अपहरण करने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में अदिति ने उनपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
2 of 5
Pattathari
अदिति और अबी अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। हालांकि ये प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चला और अदिति केरल वापस आ गईं। दोनों साल 2016 में आई फिल्म Pattathari में साथ नजर आए थे।
3 of 5
अदिति
कुछ दिनों पहले, अबी सरवनन के पिता राजेंद्र पांडियन ने वलासरवक्कम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा कई दिनों से लापता है। उन्होंने ये भी कहा था कि हो सकता है कि उसे अदिति ने बदला लेने के लिएकिडनैप किया हो। तो बदला लेने के लिए अदिति ने भी सरवनन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदिति
हालांकि सरवनन ने खुद पुलिस को सूचना दी कि उसका अपहरण नहीं किया गया था। सरवनन पिता के व्यवहार से आहत, अदिति ने अबी के खिलाफ कई और कारणों से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
5 of 5
अदिति
अदिति ने बताया- जब से मैंने अबी सरवनन के साथ अपना रिश्ता तोड़ा है, मैं कई समस्याओं से गुजर रही हूं। वह हर जगह ये कहता था कि हम दोनों ने शादी कर ली है। इतना ही नहीं उसने अपनी बात को साबित करने के लिए झूठे दस्तावेज भी तैयार किए हैं। इस जनवरी में उसने मेरे ट्विटर और सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए थे और मेरी निजी जानकारी लीक की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।