फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा हमला: चाहकर भी शहीदों के परिजनों की मदद नहीं कर पा रहीं सपना चौधरी, बोलीं-पैसे ही नहीं बचे

Tue, 19 Feb 2019 12:16 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 19 Feb 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
sapna chaudhary wants to help pulwama attack martyrs but show Organiser not giving money
एक्ट्रेस सपना चौधरी
पुलवामा हमले के बाद कई बॉलीवुड स्टार शहीद सैनिकों के परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। अमिताभ बच्चन जहां हर परिवार को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दे रहे हैं तो वहीं अक्षय कुमार ने गृह मंत्रालय के कैम्पेन 'भारत के वीर' के जरिए 5 करोड़ रुपए दिए हैं। सलमान खान ने भी इस दुख की घड़ी में अपनी संस्था के जरिए बड़ा दान दिया है। हरियाणा की स्टार डांसर  सपना चौधरी भी शहीदों की मदद करना चाहती हैं, लेकिन उनके आगे एक समस्या आकर खड़ी हो गई है।

 
sapna chaudhary wants to help pulwama attack martyrs but show Organiser not giving money
एक्ट्रेस सपना चौधरी

सपना अपने एक इवेंट का सारा पैसा शहीद सैनिकों के परिजनों को देना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने लुधियाना में एक इवेंट में परफॉर्म किया था। इस शो के लिए सपना ने 8 लाख रुपए की डिमांड की थी। सपना का आरोप है कि उन्हें सिर्फ 6 लाख रुपए की ही पेमेंट की गई।

sapna chaudhary wants to help pulwama attack martyrs but show Organiser not giving money
एक्ट्रेस सपना चौधरी

इवेंट ऑर्गनाइजर्स के पूरा पैसा ना दिए जाने के बाद सपना चौधरी के भाई विकास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विकास चौधरी ने ही इवेंट ऑर्गनाइजर्स के साथ हुए पैसे के झोल के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna chaudhary wants to help pulwama attack martyrs but show Organiser not giving money
एक्ट्रेस सपना चौधरी

सपना चौधरी के भाई ने रिपोटर्स को जानकारी दी कि उन्होंने इस शो का सारा पैसा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को डोनेट करने का फैसला किया था लेकिन आयोजकों ने उनके साथ ही धोखाधड़ी कर दी। लुधियाना पुलिस ने विकास चौधरी के आरोपों के बाद केस दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
sapna chaudhary wants to help pulwama attack martyrs but show Organiser not giving money
एक्ट्रेस सपना चौधरी

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सपना और उनके भाई के पास इवेंट ऑर्गनाइजर्स की कोई डिटेल नहीं है, जिस होटल में सपना और उनके भाई रुके थे वे ऑर्गनाइजर्स के नाम पर बुक नहीं था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ऑर्गनाइजर्स की पहचान कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed