{"_id":"5bb0a012867a557ecc328442","slug":"actress-alisha-khan-lodges-complaint-against-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 साल बाद फिर अलीशा खान ने पूर्व पति पर लगाए आरोप, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 साल बाद फिर अलीशा खान ने पूर्व पति पर लगाए आरोप, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस अलीशा खान ने अपने एक्स हसबैंड फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर के साथ विवाद को लेकर फिर चर्चा में हैं। अलीशा ने एक बार फिर अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अलीशा ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल बाद फिर से एक्स हसबैंड फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर उनसे संपर्क कर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।
2 of 5
Alisha Khan
अलीशा ने अपने एक्स हसबैंड पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगया है। अलीशा ने बताया कि पूर्व में उसने नशीला पदार्थ खिलाकर वीडियो बना लिया था। अब इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उन्हें परेशान कर रहा है। मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने जांच के आदेश दिए हैं।
3 of 5
Alisha Khan
बता दें अलीशा गाजियाबाद को बसाने वाले नवाब गाजीउद्दीन की वंशज हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'माई हस्बैंड्स वाइफ' और 'डर्टी डांसर' में एक्टिंग कर चुकी हैं। करीब 8 साल पहले मुंबई में फिल्म फेयर अवार्ड के दौरान उनकी मुलाकात लव कुमार से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Alisha Khan
अलीशा ने बताया कि पूर्व पति ने प्रोड्यूसर बनकर उनसे मुलाकात की थी। अलीशा ने बिग बॉस में जाने के लिए 17 जून 2016 को एक मंदिर में लव से शादी कर ली। साथ ही मैरिज रजिस्टर भी करा ली। बाद में लव अलीशा के साथ कई शहरों में घूमा। इसके बाद वह छोड़कर चला गया। अलीशा का कहना है कि उन्होंने तभी उससे तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अलीसा खान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें अलीशा ने मार्च 2016 में भी गाजियाबाद पुलिस को तहरीर देकर अपने ब्वॉयफ्रेंड पर ब्लैकमेल करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि उनका Ex ब्वॉयफ्रेंड उनकी प्राइवेट फोटोज और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।