{"_id":"5ad1d8c44f1c1ba67f8b4795","slug":"actress-disha-patani-went-mumbai-with-only-500-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 रुपये लेकर मुंबई निकली थी यह एक्ट्रेस, घर के किराए के भी नहीं बचे थे पैसे, आज है टॉप की हीरोइन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
500 रुपये लेकर मुंबई निकली थी यह एक्ट्रेस, घर के किराए के भी नहीं बचे थे पैसे, आज है टॉप की हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में आज के दौर में काम मिलना बेहद कठिन है। लेकिन अपने कड़े संघर्ष और दमदार एक्टिंग के बल पर कई सितारे कामयाबी के शिखर तक पहुंच गए हैं। कई उम्मीद ना होने के बाद भी कई नौजवान बॉलीवुड में काम करने के लिए मुंबई में धक्के खाने चले जाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाईयों को छू रही एक्ट्रेस मुंबई केवल पांच सौ रुपये लेकर निकली थी...आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस...
2 of 5
Tiger Shroff and Disha Patani
बॉलीवुड मे एक्शन फिल्म करने वाले एक्टर टाइगर श्रॉफ के बारे में तो सब जानते होंगे। लेकिन टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के संघर्ष के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। जी हां, मुंबई में पांच सौ रुपये लेकर जाने वाली एक्ट्रेस दिशा ही हैं जो आज करोड़ों रुपये कमा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है।
3 of 5
DISHA PATANI RAMWALK
- फोटो : SELF
बता दें कि फिल्म ने सौ करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। फिल्म ने केवल तीन दिनों में ही इस आंकड़े को छू लिया था। बात करते हैं दिशा के सघर्ष की तो उन्होंने बताया कि 'एक समय ऐसा भी आया था, जब मेरे पास पैसे नहीं थे और ऐसे में रोजाना ऑडिशन देने जाना पड़ता था।हालात इस कदर खराब हो गये थे कि काम ना मिलने पर घर के लिए किराया देने के भी पैसे नहीं बचे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Disha Patani
बता दें कि पहले दिशा एड फिल्मों में काम करती थीं। लेकिन इसके बाद उन्हें फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में बतौर एक्ट्रेस काम करने का मौका मिला। दिशा की खूबसूरती और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
disha patani and tiger shroff
इसके बाद दिशा ब्वॉयफ्रेंड टाइगर के साथ फिल्म बागी 2 में नजर आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा कमाया और दर्शकों को यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इतना ही नहीं दिशा ने अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपने फोटो भी शेयर करती हैं। फिल्मों से पहले दिशा को ब्वॉयफ्रेंड टाइगर के साथ एक प्राइवेट सॉन्ग ब्रेफिक्रे में देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।