बॉलीवुड का क्यूट कपल कहे जाने वाले टाईगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पाटनी ( Disha Patani) हमेशा अपने अफेयर को लेकर खबरों में रहते हैं। दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया कि वो रिलेशनशिप में है। फिल्म 'बागी 2' (Baaghi 2) में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली जिसे दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। दोनों की गहरी दोस्ती अकसर तस्वीरों में दिख ही जाती हैं। बीती रात दिशा, टाईगर श्रॉफ के घर पर दिखाई दीं।
रात में बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं दिशा पाटनी, कैमरा देखते ही दिया ये रिएक्शन
दिशा पाटनी अपनी कार से खार में टाइगर श्रॉफ के घर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद दोनों घर से बाहर निकले और दिशा कार की ड्राइवर सीट पर जाकर बैठ गईं। इसके बाद टाइगर भी दिशा के बराबर वाली सीट पर आकर बैठ गए। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। थोड़ी देर बाद दोनों वहां से एक लंबी ड्राईव पर निकल पड़े। योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों का एक वीडियो भी शेयर किया है।
देखें वीडियो...
A post shared by TIGER SHROFF Planet™ (@tigershroffplanet) on
अपने डेटिंग के सवाल पर टाइगर ने कहा था, 'मुझे नहीं पता, यह अभिनेता होने का हिस्सा है। अगर मैं दिशा के साथ होता हूं, तो जाहिर तौर पर यह ध्यान का विषय बन जाता है। लोग अभिनेताओं के निजी जीवन के बारे में जानना पसंद करते हैं। मुझे दिशा की कंपनी बहुत अच्छी लगती है और हमें बहुत अच्छा लगता है। हमारी दोस्ती अप्रभावित है।'
टाइगर श्रॉफ के सितारे इन दिनों काफी बुलंद चल रहे हैं। साल 2018 तो टाइगर के लिए अच्छा रहा ही है लेकिन साल 2019 भी उनके लिए कई सौगातें लेकर आया है। इस साल उनकी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन के साथ भी वो एक बिग बजट फिल्म में नजर आने वाले हैं।
वहीं दिशा पटानी इन दिनों सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए दिशा बहुत मेहनत कर रही हैं। अक्सर दिशा अपनी फिटनेस ट्रेनिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने बॉलीवुड की सिर्फ 2 फिल्मों में ही काम किया है लेकिन उनका स्टारडम किसी सुपर स्टार से कम नहीं है।
देखें वीडियो...
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
कमेंट
कमेंट X