{"_id":"598047fb4f1c1b7a488b46e3","slug":"actress-heena-kausar-amitabh-bachchan-s-co-star-married-underworld-don-and-now-lost","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडरवर्ल्ड डॉन से शादी कर सुर्खियों में आई थी ये हीरोइन, पति की हुई मौत तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंडरवर्ल्ड डॉन से शादी कर सुर्खियों में आई थी ये हीरोइन, पति की हुई मौत तो...
Tue, 01 Aug 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 01 Aug 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना कौसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
70 का दशक...ये वो दौर था जब फिल्मी परदे पर एक-दो नहीं बल्कि कई सितारों का जलवा कायम था, हालांकि कुछ ऐसे भी थे जो छोटे-मोटे रोल तक ही सिमट कर रह गए और कुछ खास कमाल नहीं कर पाए..पर उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही।
2 of 5
हिना कौसर
उन्हीं सितारों में से एक हैं एक्ट्रेस हिना कौसर। हिना कौसर को ज्यादातर लोग फिल्म 'अदालत' के लिए जानते होंगे जिसमें वो अमिताभ बच्चन की बहन के रोल में नजर आईं। इस फिल्म का गाना 'बहना ओ बहना' बहुत हिट हुआ था। इसके बाद वो 'धर्मकांटा', 'नागिन', 'निकाह', 'कालिया' और 'जेल यात्रा' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।
3 of 5
हिना कौसर
दर्जनों फिल्मों में काम करने के बाद भी हिना कौसर खुद की खास पहचान नहीं बना पाईं थीं। निर्देशक पिता यानि 'मुगले-आजम' के निर्देशक के आसिफ की बेटी होने की वजह से उन्हें भले ही फिल्में मिल रहीं थीं लेकिन वो सफल एक्ट्रेस नहीं बन पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
heena kausar
हिना कौसर की निजी जिंदगी उनकी फिल्मों से कहीं ज्यादा चर्चा में रही। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के दाहिने हाथ माने जाने वाले डॉन मोहम्मद इकबाल मैमन यानि इकबाल मिर्ची से शादी की और फिल्मी दुनिया छोड़ दी। हिना कौसर इकबाल की दूसरी पत्नी थीं। शादी के बाद वो इकबाल मिर्ची के साथ लंदन में बस गईं, लेकिन कुछ सालों बाद ही इकबाल मिर्ची की लंदन में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 5
हिना कौसर
- फोटो : AFP
इसके बाद हिना कौसर अकेली रह गईं। इकबाल से शादी करने के बाद से हिना कौसर फिल्मों से दूर तो थी हीं, इकबाल की मौत के बाद उन्होंने सभी से कन्नी काट ली।
सूत्रों के मुताबिक, हिना कौसर अभी भी लंदन में ही रह रही हैं, लेकिन असल में वो कहां गुमनाम हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।