फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline fernandez ED Summon: जैकलीन को ईडी ने 8 दिसंबर को बुलाया, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

Mon, 06 Dec 2021 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Dec 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Actress Jacqueline Fernandez Summoned by ED on  December 8 in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस केस में नया मोड़ आया है। दरअसल जैकलीन फर्नांडीज को ईडी ने 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा है।यह मामला दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ कथित आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली से जुड़ा हुआ है।

Actress Jacqueline Fernandez Summoned by ED on  December 8 in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इससे पहले रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विदेश नहीं जाने दिया गया। मामले में जैकलीन की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Actress Jacqueline Fernandez Summoned by ED on  December 8 in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन को सुकेश ने दिए करोड़ों के गिफ्ट
हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ईडी ने दावा किया गया कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए हैं। ईडी के मुताबिक, साल 2021 के जनवरी महीने में सुकेश और जैकलीन की बातचीत शुरू हुई थी और तब से ही दोनों काफी क्लोज हैं। इस दौरान सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसमें कई ज्वैलरी, डायमंड जैसे कई लग्जरी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुकेश ने जैकलीन को 36 लाख की चार पर्शियन बिल्ली और 52 लाख का एक और गिफ्ट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Jacqueline Fernandez Summoned by ED on  December 8 in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर सामने आने के बाद उठी अफेयर की खबरें
जैकलीन और सुकेश की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें जैकलीन सुकेश के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि जैकलीन और सुकेश एक रिश्ते में थे। तस्वीर इसी साल अप्रैल से लेकर जून के बीच की बताई जा रही है। उस दौरान सुकेश तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, जैकलीन ने मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के साथ किसी भी रिश्ते को लेकर इनकार किया था।

विज्ञापन
Actress Jacqueline Fernandez Summoned by ED on  December 8 in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

गौरतलब है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से 200 करोड़ रुपये की वसूली के केस में ईडी ने शनिवार को ही चार्जशीट दाखिल की थी।  ED ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जैकलीन का बयान भी दर्ज कर किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed