{"_id":"5e8dda738ebc3e76943d6d44","slug":"actress-manorama-son-bhoopathi-hospitalized-after-overdose-sleeping-pills","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शराब नहीं मिलने से परेशान इस अभिनेत्री के बेटे ने खाईं नींद की गोलियां! अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शराब नहीं मिलने से परेशान इस अभिनेत्री के बेटे ने खाईं नींद की गोलियां! अस्पताल में भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manorama
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतें तो हो रही हैं वहीं इस दौरान मानसिक तनाव की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच तमिल सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री मनोरमा के बेटे भूपति (Bhoopathi) ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 5
Depression
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
रिपोर्ट के मुताबिक, मनोरमा के बेटे भूपति को शराब की लत है। लॉकडाउन की वजह से शराब नहीं मिल पा रही थी। इस वजह से परेशान भूपति ने नींद की गोलियां खा लीं। गायक और अभिनेता भूपति 64 साल के हैं।
3 of 5
Depression
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य की दिग्गतों के चलते नींद की गोलियों की सलाह दी थीं लेकिन उन्होंने इसका ओवरडोज ले लिया। सात अप्रैल की शाम को भूपति के बेटे ने उन्हें सबसे पहले बिस्तर पर बेहोश देखा। उन्हें तुरंत चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manorama
- फोटो : social media
भूपति की हालत अभी स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभिनेत्री मनोरमा की बात करें तो साल 2015 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। भूपति उनके इकलौते बेटे हैं। मनोरमा तमिल की टॉप कॉमेडियन थीं। उन्होंने अपने करियर में 1500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
बता दें कि देश में लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 773 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 तक पहुंच चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 149 हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।