फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल अमिताभ बच्चन का वीडियो, पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता का किया पाठ

Wed, 08 Apr 2020 08:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 08 Apr 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan recites poem Hai Andheri Raat  written by his dad Harivanshirai Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। अमिताभ अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर लगातार पेश कर रहे हैं। हाल ही में जहां अमिताभ सहित सिनेमा के बाकी सितारों ने घर बैठे- बैठे ही एक शॉर्ट फिल्म बना दी थी तो वहीं अब अमिताभ अपने फैंस के लिए एक कविता लाए हैं।

Amitabh Bachchan recites poem Hai Andheri Raat  written by his dad Harivanshirai Bachchan
amitabh bachchan

दरअसल अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने पिता हरिवंश राय बच्चन(Harivansh Rai Bachchan) की कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया यूजर्स कविता की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई यूजर्स अमिताभ के कविता पढ़ने के अंदाज के कायल हो गए हैं।

Amitabh Bachchan recites poem Hai Andheri Raat  written by his dad Harivanshirai Bachchan
अमिताभ बच्चन

इस वीडियो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैं अपने बाबूजी और उनकी कविता को याद करता हूं, जो आशा और ताकत को दर्शाती है। उसी तरह गा रहा हूं, जैसे बाबूजी कवि सम्मेलन में गाया करते थे, जिसमें मैं उनके साथ जाया करता था।' अमिताभ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan recites poem Hai Andheri Raat  written by his dad Harivanshirai Bachchan
Amitabh Bachchan - फोटो : social media

वीडियो में अमिताभ कहते हैं, 'है अंधेरी रात पर, दीया जलाना कब मना है, क्या घड़ी थी एक भी चिंता नहीं थी पास आई, कालिमा तो दूर छाया भी पलक पर थी न छाई आंख से मस्ती झपकती, बात से मस्ती टपकती, थी हंसी ऐसी जिसे सुन बादलों ने शर्म खाई, वो गई तो ले गई उल्लास के आधार मानक, पर अधीरता के समय भी मुस्कुराना कब मना है।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan recites poem Hai Andheri Raat  written by his dad Harivanshirai Bachchan
Amitabh Bachchan - फोटो : twitter

वैसे बात अमिताभ के वर्कफ्रंट की करें तो उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन काफी सक्रिय है। अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुलाबो-सिताबो  शामिल हैं। हालांकि कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते सिनेमा ठप पड़ा है और सभी शूट्स अनिश्तिकालीन तक के लिए स्थिगित कर दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed