फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: दुबई में फंसे संजय दत्त की पत्नी और बच्चे, ऐसे काट रहे बिना परिवार के समय

Wed, 08 Apr 2020 07:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 08 Apr 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Stuck in Dubai With Childrens Actor Passes Time Watching Ramayana and Mahabharata
sanjay dutt - फोटो : instagram

कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। जिसकी वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस समय सभी सेलिब्रिटीज अपने घर में ही रहते हुए परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच कई अभिनेता या अभिनेत्रियां अपने परिवार से दूर विदेशों में ही फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय दत्त जो इस समय अपने परिवार से दूर मुंबई में अकेले रहने को मजबूर हैं।

Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Stuck in Dubai With Childrens Actor Passes Time Watching Ramayana and Mahabharata
फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ आए संजयदत्त - फोटो : amar ujala

संजय दत्त इन दिनों मुंबई में अपने घर में ही क्वारंटीन में हैं। जहां एक तरफ बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त का परिवार इस समय में उनसे दूर है। संजय दत्त भी इस वक्त अपने परिवार को काफी मिस कर रहे होंगे। संजय की पत्नी और उनके दोनों बच्चे दोनों दुबई में हैं।

Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Stuck in Dubai With Childrens Actor Passes Time Watching Ramayana and Mahabharata
Sanjay Dutt along with family - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

दरअसल संजय दत्त की पत्नी बच्चों के साथ दुबई गई हुई थीं। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वो बच्चों के साथ वहीं पर फंस गईं। जिसके बाद संजय दत्त अपने घर में ही हैं। संजय दत्त अकेले में रामायण और महाभारत देखकर समय काट रहे हैं। इसी बीच संजय दत्त बीच-बीच में अपने फैन्स के साथ भी बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Stuck in Dubai With Childrens Actor Passes Time Watching Ramayana and Mahabharata
संजय दत्त - फोटो : Social Media

संजय दत्त ने हाल ही में अपना एक वीडियो भी साझा किया था इस वीडियो में संजय दत्त फैन्स को वर्कआउट करने और घर से बाहर ना निकलने के लिए मोटिवेट करते नजर आए थे। संजय दत्त वीडियो में अपने घर पर ही वर्कआउट कर रहे थे। साथ ही साथ उन्होंने अपने फैन्स से ये अपील भी की थी कि सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Wife Manyata Dutt Stuck in Dubai With Childrens Actor Passes Time Watching Ramayana and Mahabharata
sanjay dutt - फोटो : social media

गौरतलब है कि संजय दत्त का परिवार ही नहीं बल्कि विंदू दारा सिंह का परिवार भी इस समय रशिया में फंसा हुआ है। उनकी पत्नी और बेटी छुट्टियां मनाने रशिया गए हुए थे उसी दौरान लॉकडाउन हुआ और दोनों मां-बेटी फंस गए। इसके अलावा गायक सोनू निगन, मोनाली ठाकुर, अदिति भाटिया जैसे सितारे भी विदेशों में फंसे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed