फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्लिम डायरेक्टर से शादी को लेकर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, यूजर्स के भद्दे कमेंट्स पर दिया करारा जवाब

Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
actress mini mathur give answer to people who troll her on marriage with kabir khan
mini mathur

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और होस्ट मिनी माथुर हाल ही में सोशल मीडिया पर यूजर्स को जमकर जवाब दे रही हैं। आपको बता दें कि कुछ यूजर्स ने मिनी माथुर के मुस्लिम शख्स से शादी करने पर सवाल उठाये तो उन्होंने ट्विटर पर इन सभी लोगों को खरी-खोटी सुनाई। दरअसल मिनी माथुर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर कबीर खान की पत्नी हैं। 

actress mini mathur give answer to people who troll her on marriage with kabir khan

यूजर्स ने मिनी माथुर को तरह तरह के कमेंट्स से परेशान कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि पहले आप अपना सरनेम बदल कर खान कीजिए। आपने मुस्लिम कबीर खान से शादी है, लोगों को बेवकूफ मत बनाइए। इस शख्स को जवाब देते हुए मिनी माथुर ने कहा- 'भाई तुम सुपर बेवकूफ हो, तुम्हें जानना चाहिए कि मेरे देश के कानून के मुताबिक हिन्दुओं को मुसलमानों से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करना पड़ता है। मैं अपनी पहचान को लेकर गौरवान्वित हूं, मेरे पति भी अपनी पहचान को लेकर ऐसा ही महसूस करते हैं, तुम्हारे जैसा नहीं, हमलोग एक दूसरे पर धार्मिक श्रेष्ठता थोपते नहीं है, जाओ चाय पीओ।'
 



 

actress mini mathur give answer to people who troll her on marriage with kabir khan

एक यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा- 'तुम अपने असली नाम पर आईडी बना लो क्योंकि तुम कबीर खान से शादी कर हिन्दू नहीं रही, यदि तुममें हिम्मत हैं और शर्म है तो मुस्लिम बनने के बाद जो तुम्हारा नाम है, हर मकसद के लिए उस नाम का इस्तेमाल करो। मिनी माथुर ने इसका भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा- तो…तेरी जेब से क्या जा रहा है? अपनी आईडी तो ठीक कर पहले, लिखो ट्रोल आर्मी और एक सुंदर फोटो डालो।' 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress mini mathur give answer to people who troll her on marriage with kabir khan

इससे पहले भी मिनी माथुर ने एक ट्वीट के जरिए यूजर्स को खरी खोटी सुनाई थी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- अब सोने चले जाओ ट्रोल्स, दिन खत्म हो चुका है, जाओ अपनी मां और बहन के पास बैठो, उन्हें बताओ कि कैसे तुमने उनके जैसे ही महिलाओं का अपमान किया, उन्हें अपशब्द कहे क्योंकि तुम्हें इसके लिए पैसे मिलते हैं। मुझे उम्मीद है तुम्हारी बुद्धि नरक में एक शानदार छुट्टी मना रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed