फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत पर भड़कीं सलमान खान की ये अभिनेत्री कहा- 'महाराष्ट्र का नाम बदनाम कर रहीं हैं'

Thu, 10 Sep 2020 12:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai News in Hindi: Actress Nagma Angry On Kangana Ranaut Said She Spoiling The Name Of Mumbai Worldwide
कंगना रनौत - फोटो : PTI

अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना आमने-सामने हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच बुधवार को कंगना रनौत वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ मुंबई स्थित अपने घर पहुंची। वहीं उनके मुबंई पहुंचने से पहले बीएमसी ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए अभिनेत्री के ऑफिस में तोड़फोड़ की। जिसे बाद कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अपना गुस्सा व्यक्त किया।

Kangana Ranaut Mumbai News in Hindi: Actress Nagma Angry On Kangana Ranaut Said She Spoiling The Name Of Mumbai Worldwide
कंगना रनौत - फोटो : PTI

कंगना रनौत के इस गुस्से पर आम से लेकर खास तक, कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी बात का समर्थन किया। वहीं कुछ ऐसे भी सितारे रहे हैं जिन्हें लगता है कि कंगना रनौत महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। यह बात 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा ने कही है। नगमा अब फिल्मों से दूर खुद भी एक नेता हैं। 

Kangana Ranaut Mumbai News in Hindi: Actress Nagma Angry On Kangana Ranaut Said She Spoiling The Name Of Mumbai Worldwide
नगमा, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत के पूरे घटनाक्रम पर नगमा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र को बदनाम कर रहीं हैं। इस बात को उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कहा है। नगमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कंगना रनौत महाराष्ट्र, मुंबई का नाम बदनाम कर रहीं हैं। वह पूरी दुनिया में महाराष्ट्र का नाम भी खराब करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं हैं। इसी के साथ ही वह पूरे बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। उन्होंने शुरुआत नेपोटिज्म के साथ की थी, फिर इनसाइडर बनाम आउटसाइडर और फिर अब मुंबई को पीओके बता रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai News in Hindi: Actress Nagma Angry On Kangana Ranaut Said She Spoiling The Name Of Mumbai Worldwide
नगमा - फोटो : twitter: @nagma_morarji

नगमा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके और कंगना के फैंस के अलावा तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि नगमा 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं, उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत सुपरस्टार सलमान खान के साथ की है। फिलहाल नगमा लंबे समय से फिल्मी पर्दे के दूर हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Mumbai News in Hindi: Actress Nagma Angry On Kangana Ranaut Said She Spoiling The Name Of Mumbai Worldwide
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

बता दें पीओके का जिक्र उस समय आया जब कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच ट्वीटर पर जुबानी जंग तेज हो गई थी। अभिनेत्री ने कहा था कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें मुंबई में असुरक्षित महसूस होता है। जिसके संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की बात कहा दी। उनके इस बयान के बाद कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इसके बाद यह विवाद बढ़ता चला गया।

पढ़ें: पहली बार 10वीं क्लास में अतुल कुलकर्णी ने किया था अभिनय, इस तरह चुनते हैं अपना किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed