सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वो सुशांत से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच जब बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़ फोड़ की तो श्वेता सिंह कीर्ति ने इसे गुंडाराज बताया और कंगना का समर्थन किया।
Kangana Ranaut News: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने किया कंगना का समर्थन, कहा- 'गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने एक ट्वीट कर कहा कि 'आज इन्होंने मेरे घर में तोड़ फोड़ की कल ये आपके साथ भी करेंगे। सरकारें आती हैं और जाती हैं। जब आप हिंसा से सहज हो जाते हैं तो ये सामान्य लगने लगता है। आज इसमें एक व्यक्ति जल रहा है कल इसकी चपेट में हजारों आएंगे। जाग जाओ।' कंगना के इसी ट्वीट पर सुशांत की बहन ने अपना रिएक्शन दिया है।
Today they have demolished my house tomorrow it will be yours, governments come and go when you normalise violent suppression of a voice it becomes the norm, today one person being burned at the stake tomorrow it will be jowhar of thousands,wake up now.
श्वेता लिखती हैं कि 'हे भगवान, ये किस तरह का गुंडाराज है? इस तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। क्या इस अन्याय के खिलाफ महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हो सकता है? फिर से रामराज्य बनाते हैं।'
My God! What kind of GUNDA RAJ is this? This kind of injustice cannot be a should not be tolerated! Can a President’s Rule in Maharashtra be an answer to this Injustice? Let’s establish RAM RAJ again. #WeDemandRamRaj https://t.co/3TVd4OQyWz
बता दें कि अवैध निर्माण के आरोप में एक्शन लेते हुए बीएमसी ने कंगना के ऑफिस की बिल्डिंग को गिराना शुरू कर दिया था। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी।
बीएमसी के एक्शन पर कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी का कहना है कि 'उन्होंने जो 'स्टॉप वर्क' नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है। स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।'