अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया। जिसके बाद मुंबई के एक लोकल मजिस्ट्रेट ने रिया की जमानत याचिका को खारिज करते हुए मंगलवार देर रात 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। वहीं गुरुवार यानी आज भी उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी नई जमानत याचिका में खुद को बताया निर्दोष, कहा- 'एनसीबी ने जुर्म कबूल करने का बनाया दबाव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बीच रिया चक्रवर्ती की नई जमानत याचिका में बड़ी बात निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने अपनी नई जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं। एनसीबी ने उनके ऊपर जुर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया था। उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। अभिनेत्री की जमानत याचिका के अनुसार उन्होंने कोई भी जुर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात को रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने भी कहा है।
रिया चक्रवर्ती की नई जमानत याचिका में कहा गया है कि उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया है। उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। उनपर जुर्म कबूल करने का दवाब बनाया था। अभिनेत्री की जमानत याचिका में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि एनसीबी ने उनसे पूछताछ के दौरान सुप्रीम कोर्ट के उन दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं किया जो बहुत जरूरी होते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक याचिका में आगे कहा है कि पूछताछ के दौरान एक भी महिला ऑफिसर वहां मौजूद नहीं थी, जैसा कि दिशानिर्देश के मुताबिक होना चाहिए। रिया की जमानत याचिका में एक मामले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि शीला बरसे बनाम महाराष्ट्र राज्य के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने माना है कि महिलाओं से पूछताछ केवल एक महिला पुलिस अधिकारी / कांस्टेबल की उपस्थिति में की जानी चाहिए।
याचिका में कहा गया है कि प्रतिवादी (एनसीबी) वित्तपोषण की मात्रा, ड्रग्स की मात्रा और वर्तमान आवेदक द्वारा कथित रूप से खरीदी और वित्तपोषित की गई राशि के बारे में चुप है। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की नई जमानत याचिका में एनसीबी पर कई आरोप लगाए गए हैं। बुधवार को रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। जिसपर गुरुवार को फैसला लिया जाएगा। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई होगी।"
पढ़ें: नेपोटिज्म के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अनुराग ने ऐसे बदल लिया पाला, पढ़िए उनके जीवन की ये 10 दिलचस्प कहानियां