फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप पर लगा यौन शोषण का आरोप, पीड़ित अभिनेत्री ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Sun, 20 Sep 2020 12:28 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 20 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
actress Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of sexual assault says he forced her
पायल घोष और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम, पीटीआई

फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पायल के मुताबिक कश्यप ने उनका यौन शोषण किया है। अभिनेत्री ने अब सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। 

actress Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of sexual assault says he forced her
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

पायल घोष ने ट्वीट कर अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बहुत बुरे ढंग से जबरदस्ती की है। नरेंद्र मोदी जी कृपया इसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करें। देश को पता चले की इस क्रिएटिव आदमी के पीछे एक राक्षस है।'

actress Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of sexual assault says he forced her
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ pm modi

पायल घोष ने पीएम मोदी से अपनी सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि वो जानती हैं कि उन्हें अनुराग कश्यप नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही पायल ने कहा है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of sexual assault says he forced her
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

एक वीडियो पायल घोष ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की। उन्होंने कहा, 'अनुराग कश्यप ने मुझसे कहा कि मेरे साथ काम करने वाली अभिनेत्रियां जैसे हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, माही गिल सिर्फ एक कॉल दूर हैं। जब भी मैं उन्हें फोन करता हूं, वो दौड़ कर मेरे पास आ जाती हैं।'

विज्ञापन
actress Payal Ghosh accuses Anurag Kashyap of sexual assault says he forced her
पायल घोष - फोटो : instagram/iampayalghosh

कौन हैं पायल घोष
पायल घोष हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं।  उन्होंने साल 2008 में ब्रिटिश टीवी फिल्म Sharpe's Peril से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो धारावाहिक साथ निभाना साथिया में भी काम कर चुकी हैं।

मीना कुमारी के हलाला वाले बयान पर भड़के बेटे ताजदार अमरोही, कंगना रणौत का बताया अनपढ़ और बेवकूफ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed