फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीना कुमारी के हलाला वाले बयान पर भड़के बेटे ताजदार अमरोही, कंगना रणौत को बताया अनपढ़ और बेवकूफ

Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Meena Kumari son Tajdar Amrohi slams Kangana Ranaut called her stupid
ताजदार अमरोही, मीना कुमारी और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

कंगना रणौत इन दिनों लगातार विवादों में हैं। अपने बयानों के चलते कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वो बॉलीवुड पर धावा बोले हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। बीते दिनों उन्होंने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पॉर्न अभिनेत्री तक कह दिया था। इसके बाद उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री मीना कुमारी को लेकर एक बयान दिया जिसपर अब उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई है। मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही ने कंगना को बेवकूफ लड़की बताया है।

Meena Kumari son Tajdar Amrohi slams Kangana Ranaut called her stupid
मीना कुमारी और कमाल अमरोही - फोटो : फाइल
दरअसल कंगना रणौत ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि मीना कुमारी को तीन तलाक और हलाला से गुजरना पड़ा था। उनके इस बयान के बाद हंगामा शुरू हो गया और फिर मीना कुमारी का परिवार इस बात से नाराज हो गया। ताजदार अमरोही ने अपने परिवार पर लग रहे आरोपों पर जवाब दिया है। 
Meena Kumari son Tajdar Amrohi slams Kangana Ranaut called her stupid
मीना कुमारी, ताजदार अमरोही - फोटो : फाइल

एक इंटरव्यू में ताजदार अमरोही ने कहा कि कंगना रणौत जैसी बेवकूफ लड़की उनके परिवार की साख पर धब्बा लगा रही है। उन्होंने कहा कि मीना कुमारी और मेरे अब्बू कमाल अमरोही दोनों ही शिया मुस्लिम थे और शिया मुस्लिमों में हलाला नहीं होता। मेरी मां के बारे में इस तरह की बातें सुनकर मुझे दुख होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meena Kumari son Tajdar Amrohi slams Kangana Ranaut called her stupid
कंगना रणौत के घर की तस्वीरें - फोटो : twitter@KanganaDaily

ताजदार अमरोही ने आगे कहा परिवार को लेकर इस तरह के बयान देने से पहले सच जान लेना चाहिए। कंगना ने मेरे माता-पिता के रिश्ते पर सवाल उठाकर गलत किया है। उन्हें इस तरह की झूठी बातें नहीं फैलानी चाहिए। अपने इस बयान के लिए उन्हें हमारे परिवार से माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Meena Kumari son Tajdar Amrohi slams Kangana Ranaut called her stupid
कंगना रणौत - फोटो : पीटीआई

कंगना की शिक्षा पर सवाल उठाते हुए ताजदार ने कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था, इसका मतलब है कि उसने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। कंगना अनपढ़ हैं इसलिए मैं उसके खिलाफ कोई लीगल एक्शन नहीं ले रहा हूं। वरना, मैं उसके खिलाफ मानहानि का दावा करता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed