सब्सक्राइब करें

विवादित मीम पर ट्रोल हुए विवेक के समर्थन में उतरीं ये एक्ट्रेस, बोलीं-PM मोदी की बायोपिक...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 May 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
actress Payal Rohatg support Vivek Oberoi Objectionable Tweet On Aishwarya Rai And Salman Khan
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता सलमान खान पर एक कटाक्ष भरा ट्वीट किया। इस ट्वीट के बाद हर कोई उनकी निंदा कर रहा है। हालांकि उन्होंने एक दिन बाद अपने इस ट्वीट पर माफी मांग ली है, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने विवेक ओबेरॉय के इस ट्वीट का समर्थन किया है। साथ ही उनकी आलोचना करने वालों पर निशाना साधा है।
actress Payal Rohatg support Vivek Oberoi Objectionable Tweet On Aishwarya Rai And Salman Khan
Payal Rohatgi - फोटो : file photo
पायल रोहतगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह न केवल विवेक ओबेरॉय का समर्थन करते दिख रही हैं बल्कि उनकी आलोचना करने वालों को आड़े हाथ भी लिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि कुछ महिलावादी लोग विवेक ओबेरॉय की आलोचना कर रहे हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय ने केवल एक कार्टून शेयर किया था जो ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़ा हुआ था। 
 

 
actress Payal Rohatg support Vivek Oberoi Objectionable Tweet On Aishwarya Rai And Salman Khan
Payal Rohatgi - फोटो : file photo
वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा है कि विवेक ओबेरॉय के साथ ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर रहे हैं। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या राय का जिक्र करते हुए पायल रोहतगी ने कहा कि हमारे बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसस खबरों में रहने के लिए अपने अफेयर की खबरें चलाते हैं ताकि फिल्मों में उन्हें काम मिल सके। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress Payal Rohatg support Vivek Oberoi Objectionable Tweet On Aishwarya Rai And Salman Khan
विवेक ओबेरॉय - फोटो : file photo
पायल रोहतगी आगे बोलती हैं कि ये बॉलीवुड सितारे खुद मीडिया को अपने गॉसिप देते हैं। ये सितारे जब अपने मतलब के लिए खबरें चलाते हैं तो ठीक है और जब उनके खिलाफ चलने लगे तो गलत बात समझने लगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की भी आलोचना की और इसका विरोध करने वालों को तथाकथित महिलावादी बताया है। 
विज्ञापन
actress Payal Rohatg support Vivek Oberoi Objectionable Tweet On Aishwarya Rai And Salman Khan
Vivek Oberoi - फोटो : social media
इससे पहले सोशल मीडिया पर किरकिरी के बाद विवेक ओबेरॉय  (Vivek Oberoi)  ने अपना यह ट्वीट हटा दिया है और माफी मांग ली है। विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर किसी भी महिला को मेरी वजह से दुख पहुंचा है तो मैं माफी मांगता हूं और अपना ट्वीट हटाता हूं। सोमवार को विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन की तस्वीर जोड़कर एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया था, जो खूब वायरल हुआ था 

Even if one woman is offended by my reply to the meme, it calls for remedial action. Apologies🙏🏻 tweet deleted.

— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) May 21, 2019
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed