{"_id":"5cb58d10bdec22145e4831b7","slug":"actress-priyanka-chopra-reveals-that-she-also-faced-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए प्रियंका चोपड़ा बोलीं-मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन उत्पीड़न का खुलासा करते हुए प्रियंका चोपड़ा बोलीं-मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं
Tue, 16 Apr 2019 01:36 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सेलेब्रिटीज का नाम आया था। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसपर खुलकर बोली हैं। गौरतलब है कि प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" में बोल रही थीं। इस दौरान उन्होंने मीटू पर भी बात की थी। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
priyanka chopra
जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है। न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में प्रियंका ने दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बातचीत की। यहीं एक विषय उठा महिलाओं का यौन उत्पीड़न। इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर राय रखी।
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मी टू
प्रियंका के मुताबिक अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है। मीटू मूवमेंट के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सेलेब्रिटीज का नाम आया था।
विज्ञापन
#metoo
इसकी लहर तब चली थी जब तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्होंने नाना पर फिल्म "हॉर्न ओके प्लीज" के दौरान गलत तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इस इंटरव्यू के बाद कई लोग तनुश्री के समर्थन में खड़े हो गए थे। तनुश्री दत्ता के बाद अभिनय के क्षेत्र से कई महिलाओं ने भी अपनी आपबीती इस अभियान के तहत साझा की थी।