पुलवामा आतंकी हमले को 2 महीने हो चुके हैं। इस आतंकी हमले में कई भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इन शहीद परिवारों की मदद के लिए आम हो या खास हर कोई आगे आया था। इस कड़ी में लीजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का नाम भी जुड़ गया है। लता मंगेशकर ने शहीदों के परिवारों को करोड़ों रुपए दान किए हैं। इस बात की जानकारी दीनानाथ मंगेशकर (Deenanath Mangeshkar) के पोते आदिनाथ मंगेशकर ने दी।
पुलवामा अटैक के दो महीने बाद लता को आई शहीदों की याद, भेजी 1 करोड़ की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर दीनानाथ अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के दौरान आदिनाथ मंगेशकर (Adinath Mangeshkar) ने इस बात की जानकारी दी थी। आदिनाथ ने बताया कि लता मंगेशकर निजी खाते से एनजीओ भारत के वीर को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता दे रही है। इसके अलावा मंगेशकर परिवार और उनके दोस्त मिलकर 11 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि कश्मीर के बीएसएफ जवानों के परिवारवालों को देंगे। इस मौके पर लता मंगेशकर की बहन ऊषा और भाई हृदयनाथ मंगेशकर मौजूद थे।
'भारत के वीर' भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही वेबसाइट है जिसके जरिए भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों के परिवारों को मदद की जा सकती है। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। जिस वक्त यह हमला हुआ था उस वक्त भी बॉलीवुड के कई सितारों ने शहीद परिवार को आर्थिक मदद की थी। इसमें अक्षय कुमार सहित अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों से शहीद परिवार के लोगों की मदद करने की अपील भी की थी। अक्षय ने ट्विटर पर अपील करते हुए लिखा था- 'पुलवामा एक ऐसी घटना है, जिसे ना हम भूल सकते हैं और ना ही भूलेंगे। हम सभी में रोष है और यही समय है कुछ करने का। इसलिए अभी कीजिए, पुलवामा के शहीदों के लिए दान कीजिए। उन्हें श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता और अपना समर्थन दिखाइए।'
#Pulwama is something we cannot & will not forget.We’re all angry & it’s time to act. So act now,donate to the martyrs of Pulwama on https://t.co/5j0vxsSt7f There’s no better way to pay homage to them & show your support.This is the only official site,pls don’t fall prey to fakes pic.twitter.com/sYruUtzgKY
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी आर्थिक सहायता की थी। बिग बी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता की थी। कुल मिलाकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने 2 करोड़ की राशि डोनेट की थी।