{"_id":"5e4b8ca78ebc3ef26238893a","slug":"actress-rekha-spotted-with-her-sister-radha-in-an-reception-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हू-ब-हू रेखा की तरह दिखती हैं उनकी छोटी बहन राधा, साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हू-ब-हू रेखा की तरह दिखती हैं उनकी छोटी बहन राधा, साउथ की फिल्मों में कर चुकी हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rekha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन किसी ना किसी ईवेंट में उन्हें शिरकत करते जरूर देखा जाता है । कई बार वो रियलिटी शो में भी दिखाई दीं । हाल ही में रेखा एक बार फिर कैमरे में कैद हुईं । यहां उन्होंने अपने पूरे लुक से फैंस का दिल जीत लिया । इस फंक्शन में रेखा अकेले नहीं बल्कि अपनी बहन राधा के साथ पहुंची थीं ।
Trending Videos
2 of 6
rekha
- फोटो : social media
दरअसल, रेखा किसी शादी के समारोह में शामिल हुई थीं । यहां उन्हें अपनी बहन राधा उसमान सईद के साथ देखा गया। राधा भी अपनी बहन की तरह कांजीवरम साड़ी पजने नजर आईं । वहीं उन्होंने रेखा की तरह ही बालों में गजरा और मांग टीका लगाया हुआ था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
rekha
- फोटो : social media
इस लुक में राधा हू-ब-हू अपनी बहन रेखा की तरह दिख रही थीं । यहां दोनों बहनें मेहमानों से मिलती हुई नजर आईं । रेखा और राधा जिस शख्स की शादी में पहुंची थीं वो लंबे समय तक माधुरी दीक्षित के मैनेजर रहे हैं । इस पार्टी में जीतेंद्र, राकेश रोशन, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर और माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंचीं ।
4 of 6
rekha
- फोटो : social media
इससे पहले भी राधा, रेखा के साथ अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं थीं । अरमान जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा से शादी की थी । इस मौके पर रेखा ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। रेखा के साथ राधा भी नजर आई थीं । यहां भी दोनों ने साथ में मीडिया को पोज दिए थे ।
विज्ञापन
5 of 6
rekha
- फोटो : social media
पहले कभी दोनों बहनों को इस तरह साथ नहीं देखा गया है लेकिन कुछ समय से दोनों बहनें एक साथ स्पॉट की जा रही हैं । रेखा की बहन राधा साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन शादी के बाद फिल्में छोड़ वो अमेरिका में बस गईं। राधा ने अपने बचपन के दोस्त और मॉडल उस्मान सईद से शादी की है। जो कि लेखक और निर्देशक एसएम अब्बास के बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X