फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस ने पहली बार बयां किया टीवी इंडस्ट्री का काला सच, बॉलीवुड से भी बदतर होते हैं हालात

Fri, 17 May 2019 04:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 17 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
actress rubina dilaik revealed about struggle in tv industry
rubina dilaik - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक सीरियल 'छोटी बहू' से फेमस हुई थीं । इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति' में नजर आ रही हैं । रुबीना ने पिछले साल ही एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी कर ली थी । हाल ही में रुबीना ने टीवी इंडस्ट्री का ऐसा काला सच बयां किया है जिस पर शायद यकीन करना मुश्किल होगा ।
actress rubina dilaik revealed about struggle in tv industry
Rubina Dilaik
टीवी में काम करने को लेकर रुबीना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रुबीना ने बताया, 'एक तरफ मैं 'छोटी बहू' के जरिए मिले बड़े ब्रेक को लेकर खुश थी लेकिन दूसरी तरफ मुझे इसकी कीमत आर्थिक समझौतों से चुकानी पड़ी ।'
actress rubina dilaik revealed about struggle in tv industry
Rubina Dilaik - फोटो : Instagram
रुबीना ने कहा, 'ये ट्रेंड नया नहीं था । सालों पहले से चला आ रहा है । मुझे इसे फॉलो करना पड़ा क्योंकि मैं इंडस्ट्री में नई थी । धीरे-धीरे वर्क एथिक्स और कानूनी बातें समझ आने लगीं । काम करते-करते पता चला कि 90 प्रतिशत एक्टर वन साइडेड कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
actress rubina dilaik revealed about struggle in tv industry
रुबीना दिलाइक
'ये कॉन्ट्रैक्ट प्रोडक्शन हाउस के हित में होता है । अगर एक्टर इसमें कुछ बदलाव करना चाहे भी तो कहा जाता है कि 'हम अपने नियम नहीं बदलेंगे अगर आपको हमारे साथ काम करना है तो आपको ये नियम मानने होंगे ।' रुबीना बताती हैं, 30 दिन तक 12-12 घंटे काम करने पर 90 दिन बाद पैसे मिलते हैं । कई मामलों में तो ऐसा होता है कि इससे भी ज्यादा दिन लग जाते हैं । लेकिन यह ठीक नहीं है । यह वर्किंग लॉ के खिलाफ है ।'
विज्ञापन
actress rubina dilaik revealed about struggle in tv industry
रुबीना दिलाइक
उन्होंने कहा, 'मुश्किल हालातों में मैंने डबल रोल भी किए लेकिन तब भी मेरी आखिरी तीन महीने की फीस नहीं दी गई । ये फीस लाखों में थी । असली मुसीबत तब आई जब सो ऑफ एयर हो गया । करीब 9 महीने तक मैं अपनी फीस के लिए बात करती रही । मैं मदद के लिए एक्टर्स एसोसिएशन भी गई लेकिन झूठे वादों के अलावा कहीं से कोई मदद नहीं मिली ।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed