फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: 'दंगल' या 'जवान' कौन सी फिल्म सान्या मल्होत्रा के दिल के करीब? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

Mon, 11 Sep 2023 04:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Sep 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
actress sanya malhotra give a interesting reply to fan asked her to pick between dangal and jawan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सान्या मल्होत्रा का करियर भले ही अभी छोटा है लेकिन उन्होंने अब तक के अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में दी हैं। सान्या ने  अपने अभिनय की शुरुआत 2016 के स्पोर्ट्स ड्रामा दंगल से की थी, जिसमें उन्होंने असल पहलवान बबीता कुमारी फोगाट की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटे बजट की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों जैसे लूडो, पगलैट, बधाई हो, कटहल और जवान जैसी फिल्मों में अभिनय किया, जो उनकी नवीनतम रिलीज और करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी।

actress sanya malhotra give a interesting reply to fan asked her to pick between dangal and jawan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

बता दें कि सान्या मल्होत्रा हाल ही में शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में शाहरुख खान की गर्ल्स गैंग का हिस्सा है, जो अमीरों को लूटने और गरीबों की मदद करने के रॉबिनहुड-एस्क मिशन में उनकी सहायता करती है। सान्या की फिल्म में एक इमोशनल बैकस्टोरी है और वह एटली की फिल्म में हार्डकोर स्टंट भी करती नजर आ रही हैं। चूंकि जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है, इसलिए अभिनेत्री रोमांचित और उत्साहित है।


इसे भी पढ़ें- Jawan Blockbuster: बॉक्स ऑफिस के बादशाह के सामने राजकुमार का सरेंडर, इस हफ्ते नहीं रिलीज होगी दूसरी कोई फिल्म
 
actress sanya malhotra give a interesting reply to fan asked her to pick between dangal and jawan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

उन्होंने रविवार 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। एक नेटिजन ने उनसे दंगल और जवान में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, उन्होंने पूछा, 'जवान या दंगल...एक चुनें?' इसपर कटहल अभिनेत्री ने एक मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा मैं अपनी उंगली से तो ऐसा नहीं कर सकती का संकेत देने वाली एक बूमरैंग क्लिप पोस्ट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress sanya malhotra give a interesting reply to fan asked her to pick between dangal and jawan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

बता दें कि सान्या मल्होत्रा शाहरुख खान की फिल्म का हिस्सा बनी हैं। बबीता फोगाट के बाद सीधा जवान की गर्ल्स गैंग का हिस्सा बनना अभिनेत्री के लिए बेहद चैलेंजिंग रहा है। वह कई बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुकी हैं। सान्या के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोअर्स हैं और लोग उनको बहुत प्यार भी देते हैं। 

विज्ञापन
actress sanya malhotra give a interesting reply to fan asked her to pick between dangal and jawan
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

इस साल सान्या की एक और फिल्म भी रिलीज के लिए तैयार है। वह भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिलू मानेकशॉ का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिनकी भूमिका विक्की कौशल निभा रहे हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और रणबीर कपूर की गैंगस्टर क्राइम ड्रामा एनिमल से टकराएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed