फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan Blockbuster: बॉक्स ऑफिस के बादशाह के सामने राजकुमार का सरेंडर, इस हफ्ते नहीं रिलीज होगी दूसरी कोई फिल्म

Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao film SRI will be not release on 15 September as shah rukh khan Jawan Blockbuster in theaters
जवान और श्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख की फिल्म 'जवान' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। जब से यह फिल्म रिलीज हुई है तब से निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। शाहरुख खान की फिल्म पिछले हफ्ते कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिलीज हुई और रविवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन अब तक 280 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया है। इस हफ्ते भी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के सामने कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

Rajkummar Rao film SRI will be not release on 15 September as shah rukh khan Jawan Blockbuster in theaters
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्में जब रिलीज होती हैं तो उनकी फिल्मों के सामने कम से कम दो हफ्ते तक किसी दूसरे बड़े स्टार की फिल्म रिलीज नहीं होती है, जिसका भरपूर फायदा शाहरुख खान की फिल्म को मिलता है। इस हफ्ते यानि कि 15 सितंबर को भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही हैं। 15 सितंबर को हालांकि अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्री' रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म की भी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।  

Anurag Kashyap: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दौरान धर्मशाला में ठहरते थे अनुराग कश्यप, सिर्फ इतना था किराया

Rajkummar Rao film SRI will be not release on 15 September as shah rukh khan Jawan Blockbuster in theaters
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्री' की रिलीज डेट 15 सितंबर 2023 रखी गई थी। इस बारे में जब फिल्म के निर्देशक तुषार हीरानंदानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिल्म 'श्री' की रिलीज डेट नवंबर, दिसंबर तक टाल दी गई है। अभी तक नई रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है और इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।   

Jawan: बॉलीवुड के टाइगर को पसंद आई शाहरुख खान की 'जवान', एक्टर ने किंग खान की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao film SRI will be not release on 15 September as shah rukh khan Jawan Blockbuster in theaters
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी नई फिल्म 'जवान' के जरिये शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत को फिर से कायम करते हुए कमाई के मामले में अपनी ही फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है।

AR Rahman: एआर रहमान के कार्यक्रम में पसरी दिखी अव्यवस्था, संगीतकार और आयोजकों पर फूटा फैंस का गुस्सा

विज्ञापन
Rajkummar Rao film SRI will be not release on 15 September as shah rukh khan Jawan Blockbuster in theaters
द ग्रेट इंडियन फेमिली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस हफ्ते 'जवान' के सामने मैदान पूरी तरह से खाली है। 22 सितंबर को विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फेमिली' का मुकाबला शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से होगा। इसी दिन हॉलीवुड की फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स 4' भी रिलीज हो रही है। स्कॉट वॉ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'द एक्सपेंडेबल्स' सीरीज  की चौथी फ्रेंचाइजी है। 'जवान' के साथ ही हॉलीवुड की फिल्म 'द नन 2' रिलीज हुई थी, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed