फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 Years Of Dev Anand: सिनेमाघरों में लौट रहीं देव आनंद की ये चार क्लासिक फिल्में, 30 शहरों में होगा प्रदर्शन

Mon, 11 Sep 2023 12:45 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Sep 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
100 Years Dev Anand: CID To Guide Jewel Thief these films will be shown in theaters on Actor birth Anniversary
देव आनंद के सौवें जन्मदिन पर उनकी क्लासिक फिल्में होंगी प्रदर्शित - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का 26 सितंबर को सौवां जन्मदिन मनाने की तैयारियां अलग-अलग शहरों में अलग संगठन अभी से शुरू कर चुके हैं। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस जश्न के लिए देव आनंद की कुछ नायाब फिल्मों के सिनेमाघरों में प्रदर्शन की योजना बनाई है। ये फिल्में देश के 30 शहरों के 55 सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।

100 Years Dev Anand: CID To Guide Jewel Thief these films will be shown in theaters on Actor birth Anniversary
जॉनी मेरा नाम- ज्वेल थीफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

26 सितंबर 1923 को जन्मे देव आनंद के सौवें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन  देव आनंद के प्रशंसकों के लिए ब्लॉकबस्टर फेस्टिवल 'देव आनंद @100 फॉरएवर यंग' का आयोजन कर रहा है। 23 और 24 सितंबर को होने वाले इस फेस्टिवल में पीवीआर नामक सिनेमाघरों की श्रृंखला भी साझेदारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक फाउंडेशन ने देव आनंद की चार फिल्मों 'सीआईडी' (1956), 'गाइड'(1965), 'ज्वेल थीफ' (1967) और 'जॉनी मेरा नाम' (1970) के नए डिजिटाइज्ड प्रिंट पुणे स्थित भारतीय फिल्म संग्रहालय से इसी सिलसिले में हासिल किए हैं।

100 Years Dev Anand: CID To Guide Jewel Thief these films will be shown in theaters on Actor birth Anniversary
देव आनंद के सौवें जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के प्रदर्शन की तैयारी है - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन की तरफ से इससे पहले हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा के बुलंद सितारों में से एक दिलीप कुमार के सम्मान में फेस्टिवल का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई गई थीं।  
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने पिता की स्मृति में बनाया पुस्तकालय, पंडित बनारस तिवारी की यादों को संजोया

विज्ञापन
विज्ञापन
100 Years Dev Anand: CID To Guide Jewel Thief these films will be shown in theaters on Actor birth Anniversary
राइटर पर्ल एस बक के साथ देव आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के संस्थापक शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर कहते हैं कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं  को पर्दे पर वापस लाने का एक खास अवसर है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस उपलब्धि के जश्न को मनाने के लिए सिनेमाघरों में उनकी फिल्मों के फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने से बेहतर कोई और तरीका नहीं सोच सकता। 
Salaar: 300 से अधिक वीएफएक्स शॉट्स की देरी के कारण सालार की रिलीज डेट हो रही है पोस्टपोन? जानें सच्चाई

विज्ञापन
100 Years Dev Anand: CID To Guide Jewel Thief these films will be shown in theaters on Actor birth Anniversary
फिल्म निर्माता अमरजीत, सुनील दत्त, कल्पना कार्तिक, नरगिस और देव आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद की फिल्मों के महोत्सव 'देव आनंद @ 100 फॉरएवर यंग' के तहत मुंबई के पीवीआर सिनेमाघरों के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद से लेकर अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, रायपुर, कानपुर, कोल्हापुर, प्रयागराज और इंदौर जैसे 30 शहरों के सिनेमाघरों में ये फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
Prateik-Imran: बॉलीवुड में इमरान खान की वापसी पर प्रतीक बब्बर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- कुछ तो पक रहा है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed