{"_id":"677fec660d9f45fa8306203b","slug":"actress-sara-ali-khan-did-not-get-entry-in-to-the-mallikarjuna-temple-2025-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Ali Khan Mallikarjuna: सारा को नहीं मिला मल्लिकार्जुन गर्भगृह में प्रवेश, महाकाल का फॉर्मूला काम न आया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sara Ali Khan Mallikarjuna: सारा को नहीं मिला मल्लिकार्जुन गर्भगृह में प्रवेश, महाकाल का फॉर्मूला काम न आया
हिंदी फिल्मों की रिलीज से पहले इसके सितारों के धार्मिक स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से पहुंचने, इनके फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने और फिर इन फोटो व वीडियो के लिंक मीडिया तक समय रहते पहुंचाने के लिए पूरी एक टीम काम करती है। आमतौर पर इसमें संबंधित सितारे की पीआर एजेंसी का रोल सबसे अहम होता है और वही इन मंदिरों में काम करने वाले स्थानीय पुजारियों या वहां सक्रिय लाइन प्रोड्यूसर्स से संपर्क करके इन सितारों को मंदिर के गर्भगृह तक ले जाने की व्यवस्था कराते हैं। हर फिल्म से पहले सारा अली खान को भी ज्योतिर्लिंग दर्शन करने की सूझती है। और, वह गर्भगृह तक भी जा धमकती हैं, जबकि गर्भगृह तक गैर हिंदुओं के जाने पर प्रतिबंध रहता है। लेकिन, इस बार सारा के मल्लिकार्जुन मंदिर जाने पर उन्हें गर्भगृह तक जाने की अनुमति नहीं मिली।
भगवान के दर्शन करती सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारा अली खान आमतौर पर अपनी नई फिल्म की रिलीज से पहले किसी न किसी शिव मंदिर अवश्य जाती रही हैं। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर उनका सबसे प्रिय मंदिर रहा है और एकाधिक बार वह इस मंदिर के गर्भगृह तक पहुंच भी चुकी हैं। मंदिर के गर्भगृह तक गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहा है हालांकि यहां मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी नहीं है। देश में गैर हिंदुओं को लेकर सबसे सख्त नियम पुरी के जगन्नाथ मंदिर के हैं, जहां गैर हिंदुओं को प्रवेश द्वार से लौटा दिया जाता है। ये नियम हर किसी पर लागू है। यहां तक कि इंदिरा गांधी को भी मंदिर में प्रवेश करने से रोका जा चुका है।
मंदिर परिसर में सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुुंबई
लेकिन, पासपोर्ट पर अपना नाम सारा सुल्तान बताने वाली सारा अली खान ने हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपने प्रेम को कभी छुपाया नहीं। खाड़ी देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले एक विज्ञापन में वह अपने पिता सैफ अली खान को अब्बाजान और अपनी मां अमृता सिंह को सोशल मीडिया पर अम्मीजान कहकर संबोधित करती रही हैं, और इसमें भी उन्होंने कभी किसी तरह का दुराव छिपाव नहीं किया। सारा के करीबी बताते हैं कि सरकारी कागजात में भी उनका धर्म मुस्लिम ही लिखा है। और, इसी के चलते नए साल पर मल्लिकार्जुन पहुंची सारा को मंदिर के भीतर जाने से रोका गया।
फिल्म स्काई फोर्स में वीर पहाड़िया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारा अली खान के करियर की 10वीं फिल्म ‘स्काईफोर्स’ अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। हालांकि, उन्हें इस फिल्म के प्रचार से दूर ही रखा जा रहा है और फिल्म का पूरा फोकस सिर्फ इसके सितारे अक्षय कुमार और फिल्म में डेब्यू कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहाड़िया पर ही रखा जा रहा है। लेकिन, सारा अली खान की अपनी टीम उन्हें फोकस में लाने की पूरी कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि सारा की अब तक रिलीज नौ फिल्मों में सिर्फ चार फिल्में ही सिनेमाघरों तक पहुंच पाई हैं, बाकी सारी फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मल्लिकार्जुन मंदिर के विशेष कार्याधिकारी एम श्रीनिवास राव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्काईफोर्स’ की रिलीज से पहले सारा अली खान इस बार महाकाल मंदिर की बजाय आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर पहुंची। देश में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल मल्लिकार्जुन मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। मंदिर के विशेष कार्याधिकारी एम श्रीनिवास राव बताते हैं कि सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे श्रीशैलम कस्बे में किसी भी तरह की गैर हिंदू धार्मिक क्रिया नहीं की जा सकती। सारा अली खान की टीम ने मल्लिकार्जुन मंदिर के भीतर जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली, इसके बाद सारा ने मंदिर के स्वर्ण विमान की फोटो अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की। उनकी इस पोस्ट मे दिखने वाली बाकी तस्वीरें श्रीशैलम परिसर में स्थित अन्य मंदिरों की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।