{"_id":"677fd299263aa816f203e511","slug":"fateh-actor-sonu-sood-reveals-he-is-no-longer-touch-in-emergency-actress-kangana-ranaut-after-manikarnika-2025-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Sood: छह साल से बंद है कंगना और सोनू की बातचीत, बोले- कुछ ऐसी बातें कहीं जो मुझे चुभीं, जानें पूरा विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sonu Sood: छह साल से बंद है कंगना और सोनू की बातचीत, बोले- कुछ ऐसी बातें कहीं जो मुझे चुभीं, जानें पूरा विवाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:25 PM IST
सार
Sonu Sood: सोनू सूद ने खुलासा किया कि मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के बाद से कंगना रनौत से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। एक इंटरव्यू में सोनू ने कहा कि उन्होंने कंगना के साथ अपनी दोस्ती के कारण फिल्म छोड़ दी थी।
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत, सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना रनौत और सोनू सूद के बीच साल 2019 में जबर्दस्त विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने अचानक कंगना की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी छोड़ दी थी। हाल ही में सोनू ने कहा कि अब वे एक-दूसरे से संपर्क में नहीं हैं। शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर एक साक्षात्कार में सोनू ने कंगना के साथ अपने तनावपूर्ण रिश्ते के बारे में खुलकर बात की।
सोनू ने साझा किया कि वे अब एक-दूसरे से संपर्क में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मणिकर्णिका को छोड़ने से पहले एक समय था जब उनकी अच्छी दोस्ती थी। सोनू ने यह स्पष्ट किया कि उन्होंने कंगना के साथ अपनी दोस्ती के कारण मणिकर्णिका छोड़ी थी। हालांकि अब वे संपर्क में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कंगना के परिवार के करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सिद्धांत है कि वह उन लोगों से बुरा नहीं बोल सकते, जिनके साथ उनकी दोस्ती है।
3 of 6
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नकारात्मक बातें करना नहीं है पसंदः सोनू सूद
सोनू ने यह भी कहा कि लोग जो चाहें बोल सकते हैं, लेकिन वह कभी किसी के बारे में नकारात्मक बातें नहीं करना पसंद करते। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें कभी-कभी दुख होता है, खासकर जब एक अच्छे दोस्त की ओर से कुछ ऐसी बातें कही जाती हैं, जो उन्हें चुभती हैं। सोनू के मुताबिक यह अक्सर लापरवाही की वजह से होती है, न कि बुरे इरादे से। बावजूद इसके, सोनू ने कहा कि उन्हें इस तरह की टिप्पणियों का जवाब न देने का कोई पछतावा नहीं है।
सोनू सूद ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी छोड़ने का कारण अपने पेशेवर प्रतिबद्धताओं को बताया था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कंगना के साथ उनके व्यक्तिगत समस्याओं का जिक्र था। कंगना ने दावा किया था कि सोनू ने एक महिला निर्देशक के तहत काम करने से मना किया था, लेकिन सोनू ने इन आरोपों को नकारा था। इसके बाद फिल्म में उनकी जगह जीशान अय्यूब ने ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।