फिल्म अभिनेत्री शमिता शेट्टी एक सड़क हादसे को लेकर सुखियों में आ गई हैं। इस हादसे में तीन लोगों ने उन्हें गाली दी उनके ड्राइवर से भी हाथापाई की। यह घटना मुंबई के ठाणे में विवयाना मॉल के पास मंगलवार की है। यह पूरा मामला शमिता की कार से टकराए एक बाइक सवार के टकराने के बाद हुआ। गौरतलब है कि शमिता अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं।
अभिनेत्री शमिता शेट्टी को गाली देकर ड्राइवर को पीट भागे 3 बदमाश, पुलिस ने की तीनों की पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीते मंगलवार दोपहर ढेड़ बजे एक बाइक सवार के शमिता की कार से टकराने के बाद ये झगड़ा शुरू हुआ। इस दौरान बाइक सवार के दो साथी और थे जिन्होंने पहले शमिता को गालियां दी और फिर ड्राइवर को बुरी तरह पीटा।न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार,शमिता शेट्टी ने ड्राइवर के बयान के आधार पर ठाणे पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
Maharashtra: Actress Shamita Shetty has filed a police complaint after three bike-borne men rammed into her car & slapped and threatened her driver in Thane on Monday. Based on the statement of the driver, FIR has been lodged under relevant sections of the IPC. (file pic) pic.twitter.com/ZH90a9hFmP
वहीं, ड्राइवर के बाइक की डिटेल देने पर उन तीनों लोगों की शिनाख्त की जा चुकी है। ड्राइवर ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि तीनों आरोपियों ने उन्हें थप्पड़ मारे और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323, 504, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी के वाहन की भी शिनाख्त हो गई है। बता दें कि हाल ही में शमिता टीवी रियलिटी शो में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया था।
शमिता फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उन्हें सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें के अलावा जहर, कैश और मोहब्बत हो गई है तुमसे फिल्मों में देखा गया है। शमिता बॉलीवुड में हिट अभिनेत्री रहीं शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी हैं।