{"_id":"5c5172cdbdec224e21134b7c","slug":"saif-ali-khan-publicity-stunt-his-son-taimur-on-the-set-of-sacred-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल में 10 फिल्में फ्लॉप होने से घबराए सैफ, न हो जाएं लाइमलाइट से दूर, सहारा बने 2 साल के तैमूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल में 10 फिल्में फ्लॉप होने से घबराए सैफ, न हो जाएं लाइमलाइट से दूर, सहारा बने 2 साल के तैमूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 30 Jan 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के तीनों बड़े खान शाहरुख खान (Shah rukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ चौथे खान यानी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी मिड लाइफ क्राइसिस से गुजर रहे हैं। 6 साल हो गए, सैफ अली खान को कामयाबी का स्वाद चखे हुए । उनकी आखिरी हिट फिल्में रेस 2 (Race 2) और गो गोवा गॉन को लोग अब भूल ही चुके हैं।
2 of 5
taimur ali khan
इन दोनों फिल्मों के बाद से सैफ अली खान बैक टू बैक 10 फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं और अजय देवगन की अगली फिल्म तानाजी में साइड रोल करने तक को तैयार हो चुके हैं। इन सबके चलते मुंबई में फोटोग्राफर्स को सैफ अली खान के दफ्तर से उनकी शूटिंग का टिप ऑफ आता भी है तो कोई उन्हें अकेले शूट करने नहीं भागता।
3 of 5
saif ali khan
यहां तक कि एयरपोर्ट पर आते-जाते भी उनकी तस्वीरें तभी खिंचती हैं जब वह या तो अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ हों या बेटे तैमूर के साथ। लाइमलाइट में बने रहने के लिए तैमूर ही अब अपने पिता सैफ अली खान का सहारा बन रहे हैं।हुआ यूं कि नेटफ्लिक्स की सीरीज सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की शूटिंग मुंबई में कई दिनों से जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan
इस शूटिंग को कवर करने से मुंबई के फोटोग्राफरों ने दूरी बना रखी है। इसके चलते मंगलवार को सैफ अली खान की तरफ से फोटोग्राफरों को अजीबोगरीब टिप दी गई। ये टिप थी तैमूर के सैक्रेड गेम्स सीजन 2 की शूटिंग पर मौजूद होने की। फोटोग्राफर वहां पहुंंचे तो बात सही भी निकली।
विज्ञापन
5 of 5
saif ali khan
तैमूर वहां अपनी आया के साथ खेलते दिखे और पास में ही सैफ की शूटिंग भी चल रही थी। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में तब से ही ये चर्चा हो रही है कि आखिर सैफ को अपनी पब्लिसिटी के लिए बच्चे का सहारा लेने की क्या जरूरत?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।