{"_id":"5c5163b4bdec22737a367653","slug":"lal-krishna-advani-watched-nawazuddin-siddiqui-film-thackeray-with-goa-governor-mridula-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोवा की गवर्नर के साथ 'ठाकरे' देखने पहुंचे आडवाणी, बेटी प्रतिभा ने भी पसंद किए नवाजुद्दीन के सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोवा की गवर्नर के साथ 'ठाकरे' देखने पहुंचे आडवाणी, बेटी प्रतिभा ने भी पसंद किए नवाजुद्दीन के सीन
Wed, 30 Jan 2019 02:33 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
LK Advani, Mridula Sinha
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'ठाकरे' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। वहीं महाराष्ट्र के बड़े राजनेता की बायोपिक होने के नाते देश के राजनेता भी 'ठाकरे' को लेकर अपनी रूचि दिखा रहे हैं।
Lal Krishna Advani
- फोटो : file photo
हाल ही में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी बेटी प्रतिभा के साथ 'ठाकरे' देखने पहुंचे। इस समय वह गोवा के राजभवन में समय बीता रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी गोवा के पणजी के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए सिनेमाघर के आसपास कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया।
महिला समागम में बोलती मृदुला सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
लाल कृष्ण आडवाणी के साथ गोवा की गवर्नर मृदुला सिन्हा भी नजर आईं। बात करें फिल्म ठाकरे के कलेक्शन की तो, फिल्म का बजट 20 करोड़ है जो कि 1,300 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। ठाकरे ने पहले दिन उम्मीद से कहीं बढ़कर 6 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को 10 करोड़, रविवार को 6.90 करोड़, सोमवार को 1.5 करोड़ और मंगलवार को भी करीबन 2 करोड़ के आस-पास जुटाने में कामयाब रही। वेबसाइट कोईमोई (Koimoi) के मुताबिक, ठाकरे ने 5 दिन में कुल 26.40 करोड़ रुपए जुटा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Thackeray
- फोटो : social media
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म में अमृता राव और सुधीर मिश्रा की मुख्य भूमिका है। पार्टी सांसद संजय राउत की लिखी फिल्म का निर्देशन अभिजीत पानसे ने किया है। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे का पहला शो सुबह 4 बजे का रखा गया। सिनेमाघरों की एक बड़ी चेन ने मुंबई में ठाकरे फिल्म को लेकर सिनेथॉन रखा है जिसमें शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की रात तक ठाकरे के शोज लगातार चलाए गए।
विज्ञापन
Thackeray
- फोटो : social media
सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों का स्वागत महाराष्ट्र के परंपरागत रीति रिवाजों के साथ किया गया। तमाम दर्शक यहां मराठा पगड़ी पहने दिखे। इन दर्शकों के स्वागत के लिए ढोल और तुरही का इंतजाम किया गया था। सुबह चार बजे से ही सिनेमाघर पर ढोल बजाने वाली एक टोली केसरिया पकड़ियां पहने आ डटी।