सब्सक्राइब करें

अपनी बहू को तोहफे में 20 कैरेट का हीरा देना चाहती हैं शिल्पा शेट्टी, बस रखी है ये शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Actress Shilpa Shetty will give 20 carat diamond to her son future wife if she will good to her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिदंगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। इस बार शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा के बारे में मजेदार बात कही है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

Trending Videos
Actress Shilpa Shetty will give 20 carat diamond to her son future wife if she will good to her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। शिल्पा शेट्टी ने अपने बेटे वियान की भविष्य में बनने वाली पत्नी के बारे में मजेदार बात कही है। उन्होंने एक शर्त का जिक्र करते हुए बेटे वियान की पत्नी को 20 कैरेट का हीरा तोहफे में देने की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Shilpa Shetty will give 20 carat diamond to her son future wife if she will good to her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'मैं हमेशा अपने बेटे से कहती हूं कि अगर तुम्हारी पत्नी मेरे लिए अच्छी हुई तो मैं उसको 20 कैरेट का हीरा तोहफे में दूंगी। अगर नहीं, तो उसको छोटे और कम में ही समझौता करना पड़ेगा।' इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने अपने महंगे शौक के बारे में भी कई राज खोले। उन्होंने कहा, 'अगर आप मेरी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखेंगे तो उसमें आप हमेशा मुझे मां के रूप में पाएंगे, क्योंकि यही मेरी पहली जिम्मेदारी है।'

Actress Shilpa Shetty will give 20 carat diamond to her son future wife if she will good to her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : file photo

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा, 'मैं ज्वैलरी खरीदती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि एक दिन यह हमारे लिए खजाने की तरह होगी।' आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे बेटा वियान राज और बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा हैं। समीशा इसी साल शिल्पा के घर आई हैं। उन्होंने इसके लिए आईवीएफ का सहारा लिया था। 

विज्ञापन
Actress Shilpa Shetty will give 20 carat diamond to her son future wife if she will good to her
शिल्पा शेट्टी - फोटो : file photo

बात करें शिल्पा शेट्टी की फिल्मों की तो वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह जल्द ही वापसी करने वाली है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हंगामा-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ दिग्गज अभिनेता परेश रावल, आशुतोष राणा, मनोज जोशी और टिक्कू तलसानियों भी नजर आएंगे। हंगामा-2 के अलावा शिल्पा शेट्टी फिल्म निकम्मा में भी दिखाई देंगी। 

पढ़ें: कंगना रणौत ने फैंस से की खुद को ब्लॉक करने की अपील, जानें क्या है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed