सब्सक्राइब करें

'लक्ष्मी' में ओवरएक्टिंग के लिए ट्रोल हो रहे अक्षय, यूजर्स बोले- 'फिल्म देखने के लिए चाहिए हिम्मत'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 10 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Trolled By Twitter users For His Overacting In Laxmii
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' सोमवार शाम में रिलीज हुई है। फिल्म को शुरुआत से ही विवादों का सामना करना पड़ा। कभी फिल्म में अक्षय के नाम को लेकर तो कभी फिल्म के ही नाम को लेकर। विवादों के चक्कर में पहले तो फिल्म का नाम बदला गया। बता दें कि पहले फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बम' था जिसे विवाद के बाद बदलकर 'लक्ष्मी' रखा गया। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों ने इस इसे अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है।

Trending Videos
Akshay Kumar Trolled By Twitter users For His Overacting In Laxmii
लक्ष्मी - फोटो : Twitter-@akshaykumar

रिलीज से पहले दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों के हाथ केवल निराशा ही लगी। जिसके लिए अभिनेता को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षय की इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। इस को रिव्यू में सोशल मीडिया यूजर्स एक या डेढ़ स्टार ही दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Trolled By Twitter users For His Overacting In Laxmii
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्विटर पर यूजर्स इस फिल्म को रिव्यू दे रहे हैं। अक्षय की ये फिल्म साउथ की फिल्म 'कंचना' का रीमेक थी। लेकिन फिर भी दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। एक यूजर ने अक्षय को ट्रोल करते हुए लिखा है- ''ऐसा रीमेक कौन बनाता है भाई...पहली फिल्म का तो ख्याल कर लेते।''


 

Akshay Kumar Trolled By Twitter users For His Overacting In Laxmii
लक्ष्मी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म को लेकर कई मीम्स बन रहे हैं, जिनके जरिए फैंस बता रहे हैं कि अक्षय को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। फिल्म में अक्षय और कियारा की जोड़ी को लेकर भी मजाक बनाया जा रहा है। दर्शकों का मानना है कि दोनों की जोड़ी पति पत्नी से ज्यादा बाप बेटी की लग रही है। तो वहीं फिल्म को कंचना की तरह बनाने को लेकर भी दर्शक इसे ट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक अन्य ने शरद केलकर की तारीफ करते हुए कहा है कि फिल्म में जो एकमात्र चीज अच्छी लगी वो थी शरद केलकर की एक्टिंग।


 

विज्ञापन
Akshay Kumar Trolled By Twitter users For His Overacting In Laxmii
लक्ष्मी - फोटो : ट्विटर

इससे पहले फिल्म को लेकर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। ‘लक्ष्मी’ में अक्षय के किरदार की तरह ही ट्रोलर्स ने ट्विंकल की तस्वीर पर उनका चेहरा नीला कर दिया और माथे पर बिंदी लगा दी। इस तरह के कई मीम्स सोशल मीडिया पर बनाकर वायरल किए गए। इन मीम्स को ट्विंकल बम कहा गया। हालांकि ट्विंकल इसे देखकर नाराज नहीं हुईं बल्कि उन्होंने इस पर खुशी जताई थी।

पढ़ें: पोर्न फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ मुंबई में छिड़ी मुहिम, अश्लीलता फैलाने वाले एप के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed