नेहा धूपिया इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं । नेहा पिछले पांच साल से टीवी रियलिटी शो 'रोडीज' को जज कर रही हैं । वाे एक गैंग लीडर के तौर पर शो से जुड़ी हुई हैं । हाल ही में नेहा ने शो में एक ऐसा बयान दे दिया था जिससे लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था । अब नेहा के समर्थन में तापसी पन्नू उतरी हैं ।
नेहा धूपिया के समर्थन में उतरीं तापसी पन्नू, ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी ने ट्वीट कर उन ट्रोलर्स को फटकार लगाई है जो नेहा को ट्रोल कर रहे हैं । तापसी पन्नू ने नेहा धूपिया के पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "उन लोगों को यह पता होना चाहिए, जो आपके और आपके परिवार के लिए अपमानजनक पोस्ट लिख रहे हैं कि वह भी नैतिक कम्पास के दाईं ओर नहीं हैं, वह सिर्फ मशाल लेकर चलने का दिखावा कर रहे हैं । नैतिक रूप से व्यभिचार गलत है और हिंसा भी गलत है ।"
'रोडीज' में फिलहाल ऑडिशंस चल रहे हैं । इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था । क्योंकि वो पहले से ही लड़के के साथ रिश्ते में थी और 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप रखे थी। वो उसे चीट कर रही थी ।
For all the ppl writing abusive and harassing messages to you and your family should know, they aren’t on the right side of the moral compass they r acting to be the torch bearers of. Adultery is wrong morally n so is violence. One can’t be the response to the other. https://t.co/L9f8JLJB2m