इरफान खान के फैंस उनकी वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस शुक्रवार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रिलीज हुई लेकिन फिल्म ने ऐसे समय में दस्तक दी है जब कोरोना वायरस की वजह से कई राज्यों में सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखने लगा है।
Angrezi Medium Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन 'अंग्रेजी मीडियम' की रफ्तार पड़ी धीमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक बिजनेस करते हुए 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिन में फिल्म ने 6.77 करोड़ जुटा लिए हैं।
'अंग्रेजी मीडियम' की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इरफान खान और राधिका मदान ने ये किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया और रणवीर शौरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है जबकि इसे दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।
'अंग्रेजी मीडियम' दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और केरल में दोबारा रिलीज की जाएगी क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से यहां 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद हैं। फिल्ममेकर दिनेश विजान ने बताया कि, 'अंग्रेजी मीडियम' के सफर को मैं जिंदगीभर याद रखूंगा। भारत सहित दुबई और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में इसे काफी सराहना मिला है। हालांकि कोरोना वायरल की वजह से यह दिल्ली, केरल और जम्मू-कश्मीर में रिलीज नहीं होगी। हालात सही होने पर इन जगहों में भी फिल्म रिलीज होगी। जैसा कि इरफान ने कहा, 'हमारा इंतजार करें।'
फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के फिल्म रिव्यू में 'अंग्रेजी मीडियम' को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। बता दें कि दीपक डोबरियाल और राधिका मदान ही फिल्म का प्रमोशन करते हुए देखे गए। इरफान बीमारी के चलते प्रमोशन में शामिल नहीं हुए थे। मुंबई के एक अस्पताल में उनका अभी भी इलाज चल रहा है।
Baaghi 3 Box Office Collection Day 9: फिल्म पर दिख रहा कोरोना वायरस का असर, कमाए इतने करोड़