फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच स्टार्स ने करवाया बेटों का फिल्मों में डेब्यू, कुछ हुए हिट तो किसी का मिट गया नामोनिशान

Sun, 15 Mar 2020 09:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Mar 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Here Are Five Star kids Which Launched By Their Father
Star kids - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड में नेपोटिज्म एक लंबी बहस का हिस्सा है। कई स्टार किड्स इस वजह से लोगों के निशाने पर रहते हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने नोपोटिज्म पर अपनी राय रखी। जान्हवी मानती हैं कि आज वह जो कुछ इंडस्ट्री में हैं उसकी वजह उनका बैकग्राउंड है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली उन सेलेब्स में गिने जाते हैं, जो स्टारकिड को मौका देते हैं लेकिन आज हम बात करेंगे उन स्टार्स की जिनके पिता ने ही बॉलीवुड में मौका देकर उन्हें सुपरहिट बना डाला हालांकि इनमें से कुछ बुरी तरह फ्लॉप भी हो गए।

Here Are Five Star kids Which Launched By Their Father
Firoz Khan and Fardeen Khan - फोटो : file photo

फरदीन खान- फिरोज खान

साल 1998 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता फरदीन खान को भी उनके पिता एक्टर फिरोज खान ने ही फिल्म 'प्रेम अग्न' से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फरदीन की कोई फिल्म ज्यादा हिट साबित नहीं हुई और धीरे-धीरे वह साइड हीरो बनकर रह गए।
Here Are Five Star kids Which Launched By Their Father
kaho naa pyar hai

ऋतिक रोशन और राकेश रोशन

साल 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने ही पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से फिल्मी  करियर की शुरुआत की। उनके पिता ने उन्हें ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर बड़ा ब्रेक दिया था। फिल्म दुनियाभर में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे। यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसने 102 पुरस्कार जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Here Are Five Star kids Which Launched By Their Father
Bobby - फोटो : Movies N Memories

ऋषि कपूर- राज कपूर

राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को बॉबी फिल्म से लॉन्च किया था। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और राजकपूर के दिन फिर गए। इसका निर्माण और निर्देशन खुद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। इसके बाद भी ऋषि कपूर ने कई हिट फिल्में दीं।

विज्ञापन
Here Are Five Star kids Which Launched By Their Father
राम तेरी गंगा मैली

राजीव कपूर- राज कपूर

राज कपूर ने अपने छोटे बेटे राजीव कपूर को भी अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली से लांच किया। यह फिल्म भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक्स में गिनी जाती है। फिल्म में मंदाकिनी ने गंगा नाम की पहाड़ी लड़की का किरदार निभाया था जिसे शहरी लड़के से प्यार हो जाता है। हालांकि राजीव कपूर कुछ खास नहीं चल पाए।

ये भी पढ़ें- ये हैं भोजपुरी के सुपरस्टार्स की पत्नियां, शादी के इतने साल बाद भी रहती हैं लाइमलाइट से दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed