बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अच्छा नाम कमाकर और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के बाद शादी की है। वहीं एक सूची ऐसे कलाकारों की भी है, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम ही अपनी शादी के बाद रखा। आम तौर पर अभिनेत्रियां बॉलीवुड में अपना नाम बनाने के बाद शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार होती हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही अपना घर बसा चुकी थीं। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवा रहे हैं, जिन्होंने शादी के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा। आइए डालते हैं एक नजर...
Actress: फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ही सात फेरे ले चुकी थीं ये एक्ट्रेस, शादी के बाद बनाया हिट करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रांगदा सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है चित्रांगदा का। वे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से रखा था। यह फिल्म साल 2005 में आई थी। चित्रांगदा सिंह फिल्मों में आने से पहले ही शादीशुदा थीं। उन्होंने 2001 में भारतीय गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी। हालांकि, चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा का तलाक हो चुका है।
मौसमी चटर्जी
इस लिस्ट में अगला नाम आता है 70 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का। मौसमी चटर्जी ने हिंदी और बंगाली सिनेमा में खूब अच्छा काम किया। उन्होंने संगीतकार और गायक हेमंत कुमार के बेटे निर्माता जयंत मुखर्जी से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में 1972 में आई फिल्म 'अनुराग' से डेब्यू किया था। वे राजेश खन्ना, शशि कपूर, जीतेंद्र, संजीव कुमार और विनोद मेहरा जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अदिति राव हैदरी ने फिल्मों में डेब्यू 2007 में तमिल फिल्म 'शृंगारम' में की थी। सुधीर मिश्रा की 2011 में आई फिल्म 'ये साली जिंदगी', जो एक रोमांटिक थ्रिलर थी, से उन्हें पहचान मिली। हालांकि, अदिति ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू 2008 में फिल्म 'दिल्ली 6' से किया था। इसके बाद अदिति ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से पहले अदिति शादीशुदा थीं। उन्होंने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से 2006 में शादी की थी।
माही गिल
अभिनेत्री माही गिल ने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'खोया खोया चांद' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका बहुत बड़ा किरदार नहीं था, मगर वे अनुराग की फिल्म में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। माही गिल ने 18 साल की उम्र में एक पंजाबी बिजनेसमैन से शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे। माही को अनुराग कश्यप की फिल्म 'देव. डी' में पारो की भूमिका के लिए जाना जाता है। यह शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की बंगाली उपन्यास देवदास का मॉर्डन वर्जन था। इस फिल्म के लिए माही को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था।