बड़े परदे पर रिलीज हुई दो मेगा बजट फिल्मों ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ का सिनेमाघरों में जो भी हश्र रहा हो, लेकिन इसी मौके पर यूट्यूब पर रिलीज हुई एक शॉर्ट फिल्म ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। अकेले यूट्यूब पर इसे करीब 11 लाख लोग देख चुके हैं और हर हफ्ते होने वाले रिव्यू में भी ये शॉर्ट फिल्म अव्वल नंबर बनी हुई है। निर्देशक प्रभाकर शुक्ल की ये शॉर्ट फिल्म भाई बहन के प्यार की अनोखी कहानी कहती है। ये कहानी सिर्फ तीन मिनट की है। लेकिन, इस जरा सी अवधि में भी ये देखने वाले की आंखों में खुशियों के आंसू ले आती।
Bail Kolhu: भाई बहन के प्यार पर बनी प्रभाकर की शॉर्ट फिल्म सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, आपने अब तक देखी क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहानी जो दिल को छू जाए
यूट्यूब और तमाम सोशल मीडिया पर रिलीज हुई इस शॉर्ट फिल्म में भाई को एक फोन आता है। वह ऑफिस से निकलता है तो रास्ते में कच्चे आम खरीदता है और घर पहुंच कर अपनी मां को याद करते अचार बनाने लगता है। अचार बनाने समय वह वही तेल इस्तेमाल करता है जो उसकी मां करती थी। इसके बाद अपने हाथों से बनाया यह अचार लेकर वह अपनी बहन के यहां पहुंचता है। बहन इमोशनल हो जाती है। और फिर कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है। भाई बहन के सच्चे प्रेम की कहानी कहती ये शॉर्ट फिल्म दरअसल विज्ञापन की दुनिया का वह नया प्रयोग है जिसमें किसी उत्पाद का संदेश सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना होता है।
प्रभाकर शुक्ल का सफल प्रयोग
निर्देशक प्रभाकर शुक्ल इस फिल्म को सभी प्रतिष्ठित एड रिव्यूज में अव्वल नंबर मिलने से इन दिनों काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘सोशल मीडिया का ये एक नया ट्रेंड है और इसमें हमें अपनी कहानी कहने के लिए ज्यादा समय भी मिलता है और इसके लिए टेलीविजन या सिनेमाघर जैसे किसी तीसरे माध्यम की जरूरत भी नहीं होती। तीन मिनट की एक फिल्म में सारी बात समेटना भी कम चुनौती भरा नहीं है लेकिन ये सोशल मीडिया फिल्म्स अब ब्रांडिंग के एक जरूरी चीज होती जा रही हैं। इनके साथ सहूलियत ये भी है कि इन्हें सीधे लोगों के मोबाइल पर भी भेजा जा सकता है।’
अब तक बना चुके 550 से ज्यादा फिल्में
निर्देशक प्रभाकर शुक्ल अब तक साढ़े पांच सौ से ज्यादा विज्ञापन फिल्में बना चुके हैं। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों के साथ बनाई इन फिल्मों में एमडीएच मसाले, रूप मंत्रा क्रीम और फेस वॉश जैसे तमाम बड़े उत्पाद शामिल हैं। कम लोगों को ही पता होगा कि प्रभाकर शुक्ल निर्देशित हिंदी फिल्म ‘कहानी गुड़िया की’ ने साल 2007 में पूरी दुनिया में धूम मचाई थी। सरहद से लौटे एक फौजी की पत्नी की ये असल जिंदगी की कहानी पर बनी फिल्म है जिसमें उसकी पत्नी उसे शहीद समझकर दूसरी शादी कर लेती है। ये फिल्म उस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए भी नामित हुई थी।
सोशल मीडिया फिल्में समय की जरूरत
उत्पादों के प्रचार के बदलते तौर तरीकों के बारे में पूछे जाने पर प्रभाकर कहते हैं, ‘टेलीविजन के 10 से 30 सेकंड के विज्ञापनों से लेकर सिनेमाघरों में चलने वाले 30 सेकंड से लेकर एक मिनट तक के विज्ञापनों के बाद अब नया जमाना सोशल मीडिया फिल्म्स का आया है। यहां जोर ब्रांड पर न होकर एक खास कहानी पर होता है। यहां ब्रांड नेपथ्य में रहता है और पूरी कहानी का संदेश जब दर्शकों के मस्तिष्क में जगह बना रहा होता है तो ब्रांड एकदम आखिर में आकर अपनी छाप छोड़ता है।’ हाल के दिनों में यूनिलीवर, सैमसंग, डाबर, आईटीसी, आईसीआईसीआई, महिंद्रा, टाटा, बिड़ला और घड़ी जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भी सोशल मीडिया फिल्में बनाई हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया।